सेंट्रल जीएसटी की कार्रवाई, करोड़ों का माल जब्त

Updated on 28-09-2023 02:24 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भनपुरी व रावांभाटा स्थित गोडाउन में बुधवार को कार्रवाई कर सेंट्रल जीएसटी की टीम ने करोड़ों का माल जब्त किया है।

इन गोडाउन से जीएसटी अधिकारियों को साइकिल, साड़ी व अन्य सामान मिले हैं, जब्त कर लिया गया है।

विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर रायपुर मुख्यालय के अधिकारियों द्वारा भनपुरी स्थित दो गोडाउन एवं रावांभाटा स्थित एक गोडाउन की जांच की गई। ये गोडाउन परिवहन और लाजिस्टिक फर्मों के स्वामित्व में थे। गोडाउन का इस्तेमाल विभिन्न ट्रांसपोर्टरों द्वारा माल जैसे साडी, साइकिल इत्यादि के भंडारण के लिए किया जा रहा था।

जीएसटी अधिकारियों ने इस संबंध में ट्रांसपोर्टरों से पूछताछ की तो वे कुछ भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। साथ ही दस्तावेज व ई-वे बिल भी प्रस्तुत नहीं कर सके।

केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर रायपुर कमिश्नरेट के आयुक्त मोहम्मद अबू समा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जीएसटी द्वारा जांच अभियान शुरू किया गया है। इस प्रकार की कार्रवाई के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। इनका नेतृत्व अधीक्षक राजेश रंजन द्वारा किया गया और मंगलवार दोपहर से ही जांच शुरू कर दी गई है।

चार महीने से गोदामों में पड़े थे माल
पूछताछ के दौरान पता चला कि माल पिछले चार महीनों से गोदामों में रखा हुआ था। गोदाम मालिकों ने बताया कि उक्त माल का परिवहन उन्हीं के द्वारा किया गया था, हालांकि वे उक्त माल के वास्तविक मालिकों की पहचान नहीं बता पाए। इसके चलते जीएसटी अधिकारियों द्वारा माल को जब्त कर मामला पंजीबद्ध किया गया। माल की कुल कीमत लगभग एक करोड़ रूपये है। अधिकारियों द्वारा अभी भी इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर यह माल गोडाउन में किस उद्देश्य से रखा गया था।

सोलर फ्लैश लाइट भी मिली
रावाभाटा स्थित गोडाउन में भारी मात्रा में सोलर फ़्लैश लाइट भी पाई गई, जिसके बारे में पूछे जाने पर सम्बंधित ट्रांसपोर्टर ने बताया कि उक्त माल को संबंधित खरीददार को सौंपा जाना है। अधिकारियों द्वारा उक्त माल पर भी निगरानी रखी जा रही है। सीजीएसटी अधिकारियों ने पाया कि माल को गोदाम में सूरत, लुधियाना एवं दिल्ली में स्थित आपूर्तिकर्ताओं से प्राप्त किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.