मध्य क्षेत्र संभाग क्रमांक 2 स्तरीय आयोजन संपन्न

Updated on 02-08-2025 11:57 AM

राजनांदगांव। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय राष्ट्रीय खेल महोत्सव 2025 मध्य क्षेत्र संभाग क्रमांक 2 स्तरीय आयोजन का आज अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिक निगम अध्यक्ष  पारस वर्मा ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाडिय़ों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान अतिर्थियों ने विजेता खिलाडिय़ों एवं टीमों को पुरस्कार वितरण किया तथा प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद  शरद सिन्हा, डिप्टी कलेक्टर  अमिय श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सुश्री दीक्षा गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय राष्ट्रीय खेल महोत्सव 2025 मध्य क्षेत्र संभाग क्रमांक 2 स्तरीय आयोजन अंतर्गत दो दिवसीय खेल का आयोजन किया गया। जिसमें 6 जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, राजनांदगांव और महासमुंद के लगभग 517 खिलाड़ी शामिल हुए। राष्ट्रीय खेल महोत्सव 2025 अंतर्गत व्यक्तिगत स्पर्धा में तीरंदाजी, ऐथलिट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, चेस, जिमनास्टिक, जुडो, टेनिस, शूटिंग, टेबल टेनिस, ताईक्वांडो, वेटलिफ्टिंग, फ्री स्टाइल कुश्ती, योगा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। टीम स्पर्धा में बास्केटबाल, फुटबाल, हेण्डबाल, कबड्डी, खो-खो, बालीबाल खेल प्रतियोगी का आयोजन हुआ। खेल स्पर्धाओं का आयोजन दिग्विजय स्टेडियम, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, स्टेट हाई स्कूल, गायत्री स्कूल, कमला कॉलेज, बजरंगपुर स्टेडियम एवं मोतीपुर अखाड़ा में हुआ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत डोमनापारा के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह 2026 के तहत ‘आंगन…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों…
 05 October 2026
रायपुर । शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर हितग्राहियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया। कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम अड़ेगा की रहने वाली माधुरी सिदार के…
 05 October 2026
महासमुंद में 36 आयुष संस्थानों से मिल रही निःशुल्क ओपीडी, दवा और परामर्श की सुविधा; हर गुरुवार 60$ बुजुर्गों के लिए ‘सियान जतन क्लिनिक’रायपुर । महासमुंद जिले में आयुष चिकित्सा…
 05 October 2026
सिंचाई की सुविधा ने बदली खेती की तस्वीर, धान के साथ गेहूं, सरसों, उड़द और मूंगफली की कर रहे खेती; सालाना करीब एक लाख रुपये की आमदनीरायपुर ।कभी सिंचाई के…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
Advt.