सीईओ जिला पंचायत ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की

Updated on 09-05-2024 05:21 PM

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोमा श्रीवास्तव ने जनपद पंचायत नगरी की सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्य प्रारंभ किये जावें व अधिक से अधिक मजदूरों को इस कार्य में नियोजित करें तथा निर्माण कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश सीईओ जनपद पंचायत को दिये। जिन ग्राम पंचायतों में जीरो लेबर प्रदर्शित हो रहा है उन पंचायतों में कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिये गये। अपूर्ण कार्यों को समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये वहीं प्रगतिरत अमृत सरोवर के कार्यों को  प्राथमिकता के साथ 10 जून तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत बोड़रा एवं गेदरा में अमृत सरोवर के कार्य प्रारंभ कराने वन विभाग को निर्देशित किया गया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोमा श्रीवास्तव ने सभी कमार बसाहट आवास के सूचना पटल में तकनीकी जानकारी का लेखन कार्य कराने निर्देशित किया गया। इसी तरह जिन श्रमिकों का आधार सीडिंग कार्य नहीं हुआ है का सभी ग्राम पंचायत से लिखित डाटा लेकर आगामी सप्ताह तक एम.आई.एस. में कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश सीईओ जनपद पंचायत को दिए गये। वित्तीय वर्ष 2022-23 तक के समस्त प्रगतिरत कार्यों को 30 मई तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसी तरह वृक्षारोपण कार्ययोजना अंतर्गत मुनगा नर्सरी, वन विभाग वृक्षारोपण, अमृत सरोवर वृक्षारोपण, सी.एल.एफ. एजेंसी सामुदायिक वृक्षारोपण, एफ.आर.ए. पैच वृक्षारोपण हेतु जून माह से पूर्व आवश्यक तैयारी पूर्ण करने निर्देश दिए गए। आदिवासी विकास विभाग द्वारा स्वीकृत आवासों  की समीक्षा करते हुए सीईओ जिला पंचायत ने तत्काल कार्य प्रारंभ कराने एवं मस्टररोल जारी करने के निर्देश दिये गये।

इस अवसर पर जिला पंचायत के विभागीय अधिकारी एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.