सीईओ जिला पंचायत ने महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा

Updated on 26-06-2025 12:41 PM

राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान पोट्ठ लईका पहल की मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन की गहनता से विस्तृत चर्चा की गई। सीईओ जिला पंचायत ने जिले में कुपोषण में कमी लाने हेतु गंभीर रूप से कुपोषित बच्चे, मध्यम कुपोषित बच्चे एवं अति गंभीर कुपोषित बच्चों व मध्यम कुपोषित बच्चों के पोषण स्तर में सुधार की गहन समीक्षा की। मैदानी स्तर पर कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को कुपोषण दूर करने हेतु व्यवहार परिवर्तन करने हेतु सघन अभियान चलाकर कार्य करने के साथ-साथ स्वच्छता पर ध्यान देने हेतु मार्गदर्शन दिया। उन्होंने मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु पानी को उबालकर पीने, आसपास साफ-सफाई एवं हाथों की स्वच्छता पर ध्यान देने हेतु विशेष सलाह दी। इसके साथ ही विभाग द्वारा क्रियान्वित किये जा रहे अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की सेक्टरवार समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से समन्वय करते हुए प्रत्येक गर्भवती माताओं को एवं प्रसव के पश्चात् शिशुवती माताओं को योजना का लाभ दिलाने हेतु प्रेरित किया। नोनी सुरक्षा योजना को हितग्राहियों हेतु एवं महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु महत्वपूर्ण योजना बताते हुए प्रत्येक बालिका को लाभान्वित करने हेतु निर्देश दिए। इस दौरान गांवों में प्रमुख रूप से संक्रामक बीमारी के रूप में फैलने वाली डायरिया प्रबंधन पर भी विस्तृत चर्चा की गई। अपने-अपने क्षेत्र में इस विषय पर बैठक आयोजित कर बीमारी से बचाव हेतु व्यवहार परिर्वतन करने एवं सावधानी बरतने हेतु परामर्श देने हेतु सभी को निर्देशित किया। सभी को कुपोषण एवं स्वच्छता को आपस में जोड़ते हुए एक साथ समन्वित रूप से कार्य करने एवं ग्रामीणों को जागरूक किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। समीक्षा बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरूप्रीत कौर, परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.