सीईओ ने पशु विचरण की रोकथाम एवं व्यवस्थापन के संबंध में ली बैठक

Updated on 30-11-2024 01:30 PM

राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में नेशनल हाईवे एवं अन्य सड़कों पर पशु विचरण की रोकथाम एवं व्यवस्थापन के संबंध में जिले के उद्योगों एवं सरपंच, सचिवों की बैठक ली। सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने कहा कि पशुओं के सड़कों पर विचरण एवं बैठने के कारण पधुधन और जनधन  हानि की संभावना बनी रहती है। इसके लिए हमें पशुओं को व्यवस्थित स्थान जहां पर चारा, पानी, छाव सभी प्रकार की व्यवस्था हो ऐसे स्थानों पर रखना होगा। उन्होंने उद्योगों और सरपंचों को आपसी समन्वय बनाकर अपने-अपने क्षेत्र के पशुओं के व्यवस्थापन की व्यवस्था करने कहा। उन्होंने घुमंतू पशुओं को पशु आश्रय स्थल में स्वेच्छा से चारा-पानी की व्यवस्था करने उद्योगों एवं ग्राम पंचायत के सरपंचों को कहा। उन्होंने सरपंच एवं सचिवों को मवेशियों के लिए अपने-अपने स्तर पर गांव में रखने के लिए व्यवस्था करने कहा, जिससे पशु सड़क पर नहीं बैठे। उन्होंने पशु आश्रय स्थलों में पैरादान करने कहा। उन्होंने ग्रामों में ग्रामसभा और गौसभा आयोजित कर नागरिकों को पैरादान के लिए जागरूक करने कहा।

सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने कहा कि शहर के चौक-चौराहों में पशु बैठे रहते हैं। उन्होंने पशुपालकों को अपने पशुओं को घर पर ही रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के पशुपालकों को पशु को रखने के लिए गोकुल नगर में शेड आबंटित किया गया है। जिन पशुपालकों द्वारा अपने पशुओं को गोकुल नगर में नहीं रखा जा रहा है उनका चिन्हांकन कर उन्हें आबंटित शेड को निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी पशु स्थलों में रखे मवेशियों की नियमित जांच कराने के लिए रोस्टर में डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने के निर्देश पशु चिकित्या विभाग के अधिकारियों को दिए। इस अवसर महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री साहू व्ही वर्गीस, उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. अनुप चटर्जी सहित उद्योगों के प्रतिनिधि एवं सरपंच, सचिव उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.