सीईओ ने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की

Updated on 14-06-2025 01:14 PM

राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों की बैठक लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत अप्रारंभ आवासों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने हितग्राहियों को किश्त की राशि का भुगतान समय-सीमा में सुनिश्चित करने के लिए लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम सभा की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत अनुमोदित नवीन स्वीकृति तथा पात्र-अपात्र हितग्राहियों की सूची तत्काल प्रस्तुत करने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि ब्लाकों में पदस्थ तकनीकी सहायकों की हर 15 दिवस में उनके कार्यों की समीक्षा की जाएगी। सभी तकनीकी सहायक को फील्ड में रहकर प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए तथा जनपद पंचायत के सीईओ को कार्यों का मॉनिटरिंग करने निर्देशित किया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारी के लिए नालियों, सोख्ता गढ्डा, तालाबों की सफाई, कचरा संग्रहण, दीवार लेखन, स्वच्छता सर्वेक्षण के पूर्व प्लास्टिक वेस्ट मेनेजमेंट यूनिट के संबंध में आवश्यक जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, 15वें वित्त आयोग एवं पंचायत सेक्टर के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की तथा प्रगतिरत कार्यो को समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। समीक्षा बैठक में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सभी योजनान्तर्गत संबंधित अधिकारी शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.