सीईओ ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षा की

Updated on 29-11-2024 01:09 PM

राजनांदगांव ।  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा की। बैठक में राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं खैरागढ़- छुईखदान-गण्डई के जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंधित अधिकारी वीडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से शामिल हुए। सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने सभी अधिकारियों को विभिन्न योजना अंतर्गत किए जा रहे कार्यों में प्रगति लाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्वच्छता दीदीयों के नियमित मानदेय की व्यवस्था, कचरा संग्रहण की स्थिति, अनुबंध एवं यूजर चार्ज, सामुदायिक शौचालय के सत्यापन, प्रत्येक शनिवार होने वाली स्वच्छता त्यौहार के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत ने सड़कों पर कचरा नहीं करने तथा कचरा नहीं जलाने के संबंध में लोगों को जागरूक करने कहा। उन्होंने ग्रे-वाटर ट्रीटमेंट प्लान की समीक्षा की और सभी बीसी को स्थल का चयन कर प्रस्ताव शीघ्र भेजने के निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत ने घुमन्तु पशुओं की व्यवस्थापन एवं पैरादान की स्थिति की जानकारी ली। नेशनल हाईवे में स्थित ग्राम पंचायतों में पशु आश्रय स्थल एवं पशु आहार की व्यवस्था का सुचारू रूप से संचालित करने हेतु निर्देश दिए गए। सीईओ जिला पंचायत ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सहित अन्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.