सीईओ ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 की तैयारी का लिया जायजा

Updated on 13-07-2025 12:42 PM

राजनांदगांव । स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण अंतर्गत आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 को ध्यान में रखते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह द्वारा जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिला पंचायत सीईओ ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों, स्वच्छग्राही कार्यकर्ताओं एवं पंचायत प्रतिनिधियों से भी चर्चा की। उन्होंने सभी से मोबाइल एप के माध्यम से अधिक से अधिक फीडबैक दर्ज कराने की अपील की। 

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक दायित्व है। यदि प्रत्येक ग्रामीण अपनी जिम्मेदारी समझे और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना ले, तो निश्चित रूप से हमारा जिला सर्वेक्षण में अग्रणी स्थान प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में स्वच्छता सर्वेक्षण में फील्ड विजिट, सामुदायिक सहभागिता और डिजिटल फीडबैक को प्रमुख रूप से आंका जाएगा, इसलिए सभी पंचायतों को हर स्तर पर सजग और सक्रिय रहना होगा। निरीक्षण के दौरान विभिन्न ग्रामों में सड़क किनारे विभिन्न स्थानों पर गंदगी पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की और संबंधित जनपद पंचायत सीईओ को तत्काल प्रभाव से साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्राम पंचायत रेंगाकठेरा में कचरा संग्रहण की उचित व्यवस्था नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कचरा संग्रहण की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कचरा एवं गंदगी फैलाने वालों पर आवश्यक कार्रवाई करने कहा।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायतों के सीईओ और पंचायत सचिवों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 की सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण की जाएं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में सफाई योजना बनाई जाए और उसका कड़ाई से पालन किया जाए। स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों का सुनियोजित प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित हो। सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों, सामुदायिक भवनों, आंगनबाडिय़ों सहित अन्य स्थलों की सफाई एवं स्वच्छता की साप्ताहिक समीक्षा की जाए। प्रत्येक ग्रामवासी को स्वच्छता एप के माध्यम से फीडबैक देने के लिए प्रोत्साहित किया जाए, जिससे ग्रामों की रैंकिंग में सुधार हो। इस अवसर पर जनप्रतिनधि, ग्राम पंचायत सरपंच, पंच, सचिव सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.