चैतन्य को ईडी से कोई नोटिस नहीं मिला है: भूपेश बघेल

Updated on 16-03-2025 01:04 PM

भिलाई । प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने 10 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके बेटे चैतन्य बघेल और कांग्रेस के अन्य नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान शहर के कई कारोबारियों के यहां भी कार्रवाई हुई। वहीं, यह खबर सामने आई थी कि ईडी ने चैतन्य बघेल को 15 मार्च को तलब किया है और वे आज पेश हो सकते हैं।

हालांकि, अब भूपेश बघेल ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि चैतन्य को ईडी से कोई नोटिस नहीं मिला है। अगर नोटिस आता, तो वे जरूर जाते। बघेल ने आरोप लगाया कि ईडी सिर्फ मीडिया में हाइप बनाने का काम कर रही है।


गौरतलब है कि 10 मार्च की छापेमारी में ईडी ने 14 अलग-अलग जगहों पर दबिश दी थी, जिसमें चैतन्य बघेल के ठिकाने भी शामिल थे। छापे के बाद खबर आई थी कि भूपेश बघेल के आवास पर बड़ी मात्रा में नकदी मिली, जिसके बाद ईडी को नोटों की गिनती के लिए मशीनें मंगवानी पड़ीं। इस पर सफाई देते हुए बघेल ने कहा था कि उनके घर से सिर्फ 33 लाख रुपये बरामद हुए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.