यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 22 वाहनों के कटे चालान

Updated on 10-02-2025 03:04 PM

कोण्डागांव । जिला की अनंतपुर पुलिस ने यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 8 फरवरी को कार्रवाई करते हुए 22 लोगों का चालान काटा और कुल 6600 रुपए का समन वसूल किया। यह अभियान आगामी नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर संदिग्ध गाडिय़ों की जांच के दौरान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव येदुवेल्ली अक्षय कुमार के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी रूपेश कुमार और थाना प्रभारी अखिलेश धीवर के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

उप निरीक्षक अखिलेश धीवर व उनकी टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान छोटे-बड़े वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की। जिनके पास आवश्यक दस्तावेज नहीं पाए गए। उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 22 मामलों में चालान काटते हुए 6600 रुपए की वसूली की। इस दौरान थाना प्रभारी अखिलेश धीवर ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने बताया कि वाहन चलाते समय आरसी बुक, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट और परमिट रखना अनिवार्य है। इसके अलावा, पैदल चलने और मोटरसाइकिल चलाने के नियमों की जानकारी भी दी गई। थाना प्रभारी ने जिले में हो रही सडक़ दुर्घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि तेज रफ्तार से वाहन चलाना और नशे की हालत में ड्राइविंग करना गंभीर अपराध है, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस द्वारा इस तरह की सख्ती आगे भी जारी रहेगी ताकि सडक़ सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.