गैंगस्‍टर केस में मिली 10 साल की सजा को दी चुनौती, HC में आज मुख्‍तार अंसारी की अर्जी पर सुनवाई

Updated on 13-09-2023 02:21 PM
प्रयागराज: पूर्वांचल के माफिया मुख्‍तार अंसारी की अर्जी पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। गाजीपुर की एमपीएमएलए कोर्ट ने गैंगस्‍टर मामले में मुख्‍तार को दस साल जेल की सजा सुनाई है। इसी फैसले को माफिया ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। अंसारी के वकील ने सर्टिफिकेट जमा कर कोर्ट को बताया है कि गैंगस्‍टर का मुकदमा दर्ज होने के बाद मुख्‍तार अंसारी 12 साल चार महीने से जेल में बंद है। जस्टिस राजवीर सिंह की बेंच में आज सुनवाई होनी है।

वकील उपेंद्र उपाध्‍याय का कहना है कि मुख्‍तार अंसारी को गैंगस्‍टर केस में जितनी सजा मिली है उससे ज्‍यादा समय से वे जेल में बंद हैं। हाईकोर्ट ने इस मामले में बांदा जेल अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है। आज सुनवाई के दौरान रिपोर्ट कोर्ट में पेश किया जा सकता है। मुख्‍तार इस समय बांदा जेल में ही बंद हैं। गाजीपुर कोर्ट ने इस साल अप्रैल में कृष्‍णानंद हत्‍याकांड से जुड़े गैंगस्‍टर मामले में उसे 10 साल कैद की सजा सुनाई है। 2005 में कृष्‍णानंद राय की गोलियां बरसाकर हत्‍या कर दी गई थी।

मुख्तार ने जताई बांदा जेल में हत्या की आशंका


इससे पहले बांदा जेल में बंद पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी मंगलवार को एसीजेएम विपिन यादव की कोर्ट पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए। कोर्ट पर मुख्तार के खिलाफ बाराबंकी के एआरटीओ कार्यालय में धोखाधड़ी से एंबुलेंस का रजिस्ट्रेशन कराने का केस चल रहा है। मंगलवार को पेशी थी। गवाह के न आने के कारण 27 सितंबर को अगली पेशी तय की गई। इस दौरान मुख्तार के वकील रणधीर सिंह सुमन ने मुख्तार की ओर से एक प्रार्थना पत्र पेश किया है। इसमें कहा गया है कि मुख्तार की पूर्वांचल के बृजेश सिंह और त्रिभुवन सिंह से रंजिश चली आ रही है। यूपीएसटीएफ और यह आरोपितों ने उनकी हत्या बांदा जेल में कराने की साजिश रची है। सोनभद्र के एक बंदी रक्षक को बांदा जेल में तबादले पर लाया गया है। सुंदर भाटी गैंग के माध्यम से जेल व बाहर जाने पर उनकी हत्या कराई जा सकती है। इसलिए उन्हें पर्याप्त सुरक्षा दी जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.