चैलेंज लगाया और खा गया 150 मोमोज, पेट को गोदाम समझने के चक्कर में चली गई जान

Updated on 15-07-2023 12:53 PM
गोपालगंज: मोमोज खाने की लत एक नौजवान पर भारी पड़ गई। उसने चैलेंज लगाया और इतने मोमोज खाए कि उसकी मौत ही हो गई। किलर मोमोज की ये डराने वाली हकीकत बिहार के गोपालगंज जिले की है। ये सबकुछ थावे के सिहोराव गांव में हुआ। 23 वर्षीय मृतक युवक का नाम विपिन पासवान है। वह थावे के सिहोराव गांव के निवासी विशुन मांझी का पुत्र था। बताया जाता है कि मृतक विपिन पासवान मोबाइल फोन का मैकेनिक था। उसकी सीवान में ज्ञानी मोड़ पर मोबाइल फोन रिपेयरिंग की दुकान है। मृतक के परिजनों के मुताबिक विपिन रोज की तरह अपने मोबाइल दुकान पर काम कर रहा था। काम के दौरान उसके मोबाइल पर दोस्तों का फोन आया। वह दुकान बंद कर अपने दोस्तों के साथ सीवान के ज्ञानी मोड़ पर मोमोज खाने चला गया।

मोमोज खाने का चैलेंज

दुकान पर उसका दोस्तों से मोमोज खाने को लेकर चैलेंज लग गया। इसी चैलेंज में उसने एक दो नहीं बल्कि सौ से ज्यादा मोमोज खा लिए। विपिन के दोस्तों के मुताबिक तो उसने डेढ़ सौ मोमोज खा लिए थे। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। मृतक के परिजनों ने बताया कि मोमोज की दुकान पर ही वह बेहोश हो कर जमीन पर गिर गया। दोस्तों ने इसे पहले मजाक समझा। लेकिन बाद में जब उसे होश नही आया। तब वो लोग उसे आनन फानन में सीवान के बदहड़िया में निजी अस्पताल में ले गए।

इलाज से पहले ही हो गई मौत

लेकिन इलाज से पहले ही डॉक्टरों ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। उधर गोपालगंज के थावे से जुड़ा होने के चलते विपिन के शव को गोपालगंज सदर अस्पताल में भेज दिया गया। यहां थावे पुलिस के शव का पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। थावे थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.