राहुल द्रविड़ को रिप्लेस करना चाहता है चैंपियन कोच, ऑस्ट्रेलिया को बना चुका है टी-20 का विश्व विजेता

Updated on 15-05-2024 01:57 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और लखनऊ सुपर जायंट्स के मौजूदा मुख्य कोच जस्टिन लैंगर भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की भूमिका को लेकर उत्सुक हैं। टी20 विश्व कप के बाद मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त होने के बाद यह पद खाली हो जाएगा। बीसीसीआई ने हाल ही में इसके लिए आवेदन मंगवाए हैं। लैंगर से जब पूछा गया कि क्या वह इस पद के लिए आवेदन करेंगे तो उन्होंने कहा कि वह उत्सुक हैं। हालांकि, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय टीम को कोचिंग देना कोई आसान काम नहीं है।

हमारे सहयोगी अखबर टाइम्स ऑफ इंडिया से उन्होंने कहा- मैं उत्सुक हूं। मैंने इसके बारे में कभी नहीं सोचा। मैं किसी भी अंतरराष्ट्रीय कोच का बहुत सम्मान करता हूं, क्योंकि मैं दबाव को समझता हूं, लेकिन भारतीय टीम को कोचिंग देना एक असाधारण भूमिका होगी। मैंने इस देश में जितनी प्रतिभा देखी है, उसके आधार पर यह रोमांचक होगा। बता दें कि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने स्पष्ट कर दिया था कि अगर द्रविड़ भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में बने रहना चाहते हैं तो उन्हें अन्य सभी आवेदकों की तरह आवेदन करना होगा और चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। हालांकि, ऐसा होना असंभव लगता है।

राहुल द्रविड़ एक्सटेंशन नहीं चाहते हैं, ऐसे में खुला गेम है
पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद जब उनका अनुबंध समाप्त हुआ था, तब भी द्रविड़ पद पर बने रहने के इच्छुक नहीं थे। उन्हें और उनके पूरे सहयोगी स्टाफ को एक्सटेंशन दिया गया था, यह देखते हुए कि उस समय टी20 विश्व कप मुश्किल से सात-आठ महीने दूर था। शाह ने विदेशी कोच की नियुक्ति की संभावना का भी संकेत दिया। भारतीय क्रिकेट के आखिरी विदेशी कोच डंकन फ्लेचर थे। 2014 में उनके पद से हटने के बाद से भारत को तीन पूर्णकालिक मुख्य कोच (सभी पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बड़े नाम) देसी मिले हैं - अनिल कुंबले, रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.