चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल में ही होगी:PTI ने कन्फर्म किया, भारत-पाकिस्तान मैच दुबई में

Updated on 06-12-2024 01:29 PM

चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल में होगी और तय समय पर ही होगी। पाकिस्तान भी 2 देशों में होस्टिंग के लिए मान गया। भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप मैच 1 मार्च को दुबई में हो सकता है। UAE में ही भारत अपने सभी मैच खेलेगा, यहां 2 नॉकआउट मैच भी होंगे।

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, वेन्यू के लिए ICC ने आज दुबई में मीटिंग रखी थी, इस मीटिंग में वेन्यू फाइनल हुआ। हालांकि, ICC ने अब तक इसे कन्फर्म नहीं किया है। चैंपियंस ट्रॉफी फरवरी से शुरू होनी है। टूर्नामेंट का डीटेल्ड शेड्यूल 7 दिसंबर तक रिलीज किया जा सकता है। पाकिस्तान टूर्नामेंट का डिफेंडिंग चैंपियन है, टीम ने 2017 में भारत को फाइनल हराकर खिताब जीता था।

सभी 15 मेंबर्स हाइब्रिड मॉडल के लिए माने 

ICC के नए चेयरमैन जय शाह की मौजूदगी में गुरुवार शाम 5 बजे सभी बोर्ड मेंबर्स की मीटिंग हुई। शाह आज ही दुबई स्थित हेड क्वार्टर भी पहुंचे थे। मीटिंग में सभी 15 बोर्ड मेंबर्स हाइब्रिड मॉडल के लिए मान गए। पाकिस्तान ने भी मीटिंग में फैसले का विरोध नहीं किया।

15 में से 5 मैच UAE में होंगे

8 टीमों के बीच 15 मैच का टूर्नामेंट फरवरी से शुरू होकर मार्च तक होना है। भारत अपने तीनों ग्रुप स्टेज मैच UAE में खेलेगा। यहां एक सेमीफाइनल और फाइनल भी खेला जाएगा। जबकि, टूर्नामेंट के बाकी 10 मैच पाकिस्तान में होंगे। PCB ने मीटिंग में 4-5 मांगें रखीं, लेकिन ICC ने ज्यादातर मांगों को ठुकरा दिया।

PCB ने भारत के साथ ट्राई सीरीज कराने की मांग की 

PCB ने भविष्य में भारत के साथ किसी न्यूट्रल वेन्यू पर ट्राई सीरीज कराने की मांग की, लेकिन BCCI और ICC दोनों ने इस पर हामी नहीं भरी। भारत और पाकिस्तान के बीच 2012 से कोई सीरीज नहीं हुई है, दोनों टीमें ICC और ACC टूर्नामेंट में ही भिड़ी हैं।

पाकिस्तान ने यह भी मांग रखी कि अगर भारत में कोई टूर्नामेंट हो तो उसके मैच भी न्यूट्रल वेन्यू पर हों। हालांकि, BCCI ने कहा कि भारत में सिक्योरिटी को लेकर कोई परेशानी नहीं है, इसलिए पाकिस्तान के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर नहीं होंगे। चैंपियंस ट्रॉफी के 5 मैच पाकिस्तान से छीने गए, PCB ने इसके लिए कॉम्पनसेशन भी मांगा, इस डिमांड को ICC ने मान लिया।

भारत के ग्रुप में नहीं रहना चाहता पाकिस्तान PCB 

ने यह भी डिमांड रखी कि अगर भारत न्यूट्रल वेन्यू पर ही खेलना चाहता है तो पाकिस्तान को उसके ग्रुप से अलग कर दिया जाए। ताकि पाकिस्तान अपने सभी ग्रुप मैच होम ग्राउंड पर ही खेले, लेकिन ICC और BCCI के साथ ब्रॉडकास्टर्स ने भी उनकी इस मांग का विरोध कर दिया, क्योंकि किसी भी टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान मैच ब्लॉकबस्टर इवेंट की तरह रहता है। चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें 1 मार्च को दुबई में भिड़ सकती हैं।

PCB चाहता है कि उसके फाइनेंशियल ईयर का रेवेन्यू 5.75 परसेंट तक बढ़ाया जाए। साथ ही 2031 तक भारत में होने वाले सभी बड़े इवेंट हाइब्रिड मॉडल में ही हों। भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया था। पाकिस्तान शुरुआत में तो इस बात पर अड़ा रहा कि भारत को पाकिस्तान आना ही होगा, लेकिन भारत के सख्त रुख के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आखिरकार हाइब्रिड मॉडल के लिए तैयार हो गया है।

सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया 

पाकिस्तान को जब चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिली तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि भारतीय टीम पाकिस्तान जाने से इनकार कर सकती है। भारत ने इससे पहले 2023 में एशिया कप खेलने के लिए भी पाकिस्तान जाने से मना कर दिया था। तब एशिया कप में भारत के मुकाबले श्रीलंका में कराए गए थे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पहले भारत के सभी मैच लाहौर में कराने और मैच के बाद खिलाड़ियों को भारत भेजने का प्रस्ताव रखा था। भारत ने इसे नहीं माना तो PCB ने हाइब्रिड मॉडल के लिए भी मना कर दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.