सुशासन तिहार में चंदाराम जांगड़े और टकेश्वर केंवट को मिला सिंचाई पंप

Updated on 02-05-2025 11:20 AM

बिलासपुर । सुशासन तिहार में किसानों को पेट्रोल चलित सिंचाई पंप प्रदान किया गया,सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदन का कृषि विभाग द्वारा त्वरित निराकरण करते हुए किसानों को त्वरित रूप से सिंचाई पंप उपलब्ध कराया गया। पंप मिलने से गरीब किसानों में खुशी की लहर है, इससे उन्हें अब कृषि कार्य में आसानी होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया है।

ग्राम सुकुलकारी, विकासखंड मस्तूरी के अंतर्गत ग्राम पताईडीह के सीमांत किसान चंदाराम जांगड़े और टकेश्वर केंवट ने सुशासन तिहार में बीज निगम द्वारा संचालित चौंप्स योजना के तहत पेट्रोल चलित सिंचाई पंप की मांग की थी, गरीब किसानों की मांग को त्वरित रूप से  संज्ञान में लेते हुए कृषि विभाग द्वारा किसानों को पेट्रोल चलित सिंचाई पंप अनुदान में प्रदान किया गया। किसान चंदाराम जांगड़े ने बताया कि वे एक छोटे किसान है और  डेढ़ एकड़ में खेती करते हैं लंबे समय से सिंचाई पंप की आवश्यकता थी,लेकिन आर्थिक तंगी के कारण खरीद पाना उनके लिए मुश्किल था। साथ ही योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी न होने के कारण भी वे सिंचाई पंप के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे थे ,सुशासन तिहार में उन्होंने अपने गांव की पेटी में इस संबंध में आवेदन किया ,और कृषि विभाग द्वारा त्वरित रूप से उनसे संपर्क कर अनुदान के तहत प्राप्त होने वाले सिंचाई पंप की आवेदन प्रक्रिया पूरी कराई गई और शीघ्रता से उनकी मांग को पूरा किया गया। 

ग्राम पताईडीह के किसान टकेश्वर केंवट ने बताया कि उनकी खेत एक एकड़ से भी कम है सिंचाई पंप खरीदने की इच्छा लंबे समय से थी लेकिन गरीबी के कारण ये संभव नहीं हो पा रहा था सरकार की मदद से उन्हें बेहद कम दर पर सिंचाई पंप उपलब्ध कराया गया है। 25000 का पंप उन्हें आधे दाम दिया गया। अब सिंचाई पंप मिलने से वे अपना कृषि कार्य और बेहतर तरीके से कर पाएंगे, अपने छोटे से खेत में वे अब धान के साथ अन्य सीजन में सब्जियां भी उगा सकेंगे, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। पम्प मिलने से उन्हें सिंचाई में काफी सुविधा होगी साथ ही उपज भी बढ़ेगी। किसानों ने त्वरित रूप से मांग पूरी किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया। उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.