चंद्रशेखर के 'गुरुदेव' अटल बिहारी, जिन्होंने नरसिंह राव को बोल दिया था 'गुरुघंटाल'

Updated on 05-09-2023 01:45 PM
नई दिल्ली : 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस। राजनीति का शिक्षक दिवस को सीधा लेना देना नहीं है। मगर भारतीय राजनीति में गुरु, गुरुदेव और गुरुघंटाल के किस्से आज भी लोकप्रिय हैं। राजनीति में गुरु और शिष्य की परंपरा नहीं रही, मगर राजनेताओं के आपसी रिश्तों ने अटल बिहारी वाजपेयी को गुरु बना दिया। पूर्व प्रधानमंत्री नरसिंह राव ने एक बार अटल बिहारी को गुरु बोल दिया, हाजिरजवाबी में माहिर अटल ने तुरंत उन्हें गुरुघंटाल बता दिया। यह राजनीतिक चुटकी काफी दिनों तक चर्चा में रही। इसके अलावा कई ऐसे दिग्गज नेता थे, जो अटलजी को गुरुदेव बुलाया करते थे। चंद्रेशेखर संसद और सार्वजनिक मंचों पर वैचारिक मतभेद के बावजूद अटल बिहारी वाजपेयी को गुरुदेव बुलाते रहे।

अटल के किताब के विमोचन के दौरान हुआ गुरुघंटाल वाला किस्सा
कन्हैया लाल नंदन ने अपनी किताब 'क्या खोया, क्या पाया' में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हाजिरजवाबी का जिक्र करते हुए गुरु और गुरुघंटाल वाले वाकये का जिक्र किया है। घटना दिल्ली के फिक्की ऑडोटोरियम की है, जहां अटल बिहारी वाजपेयी की किताब मेरी इक्यावन कविताओं का विमोचन के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। तब अटल बिहारी नेता प्रतिपक्ष थे और तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव किताब का विमोचन करने आए थे। कार्यक्रम में नरसिम्हा राव ने अटलजी को गुरु बोल दिया। फिर अटलजी की बारी आई। उन्होंने जवाब दिया कि अगर मैं गुरु हूं तो आप गुरुघंटाल हैं। पत्रकार नीरजा चौधरी ने भी एक इंटरव्यू में अटल बिहारी वाजपेयी और पी वी नरसिंह राव से उनकी मित्रता का जिक्र किया है। जनसंघ के अलावा दूसरे दलों के नेताओं से अटल बिहारी की मित्रता रही। अटल ने कभी अपनी दोस्ती को छिपाने की कोशिश नहीं की। जब नरसिंह राव से दोस्ती को लेकर उनसे सवाल किया गया तो अटल बिहारी ने जवाब दिया कि मैं कभी दोस्ती किसी से पूछकर नहीं करता हूं।

अटल बिहारी को गुरुदेव क्यों कहते थे चंद्रशेखर, खुद ही बताया था
अटलजी की राजनीतिक सहिष्णुता का आलम यह था कि उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर भी हमेशा गुरुदेव ही बुलाते रहे। अपनी किताब 'रहबरी के सवाल' में खुद चंद्रशेखर लिखते हैं कि उन्होंने कब, कैसे और क्यों अटलजी को गुरुदेव कहना शुरू किया, यह याद नहीं। मगर एक इंटरव्यू में कहा कि वह उम्र में अटल बिहारी से छोटे थे, इसलिए वह उन्हें गुरुदेव कहते थे। जब कभी भी संसद में अटल के भाषण में विरोधी नेता शोरगुल करते तो चंद्रशेखर ने हस्तक्षेप करने में चूक नहीं की। मगर राजनीति में कई ऐसे मौके आए जब चंद्रशेखर ने अटल बिहारी की नीतियों की आलोचना करने से नहीं चूके। गोधरा दंगे के बाद उन्होंने अटलजी से कहा था कि अगर आप सर्वोच्च पद पर रहते हुए भी देश का काम नहीं कर पाएं तो आपको हट जाना चाहिए। संसद में कई ऐसे मौके आए, जब चंद्रशेखर ने गुरुदेव संबोधन के साथ अटल बिहारी से तीखे सवाल भी किए। स्वदेशी और उदारीकरण के मुद्दों पर उन्होंने अटल बिहारी को संसद में घेरा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.