ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव:स्काईवॉक पर चढ़ेंगे स्लैब व गर्डर... इसलिए शास्त्री चौक से जयस्तंभ-मेकाहारा तक रात 10 बजे से सुबह 6 तक वन-वे

Updated on 14-11-2025 12:10 PM
रायपुर, राजधानी रायपुर में बन रहे स्काईवॉक प्रोजेक्ट का अहम चरण शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) अब स्काईवॉक पर स्लैब और गर्डर लॉन्चिंग का काम करेगा। इसके लिए 18 नवंबर से एक माह तक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव रहेगा।

इस दौरान शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक और शास्त्री चौक से मेकाहारा चौक तक डिवाइडर की ओर की एक लेन बंद रहेगी। पीडब्ल्यूडी ने इसके लिए कलेक्टर से अनुमति मांगी थी, जिसे मंजूरी मिल गई है। पीडब्ल्यूडी के मुख्य ​अभियंता सीके कोरी ने बताया कि स्काईवॉक में कुल 63 गर्डर और 25 स्लैब लगाए जाने हैं।

इनमें से अब तक 47 गर्डर और 19 स्लैब लगाए जा चुके हैं, जबकि 16 गर्डर और 6 स्लैब बाकी हैं। गर्डर का निर्माण भिलाई में पूरा किया जा चुका है, जिन्हें अब लॉन्च किया जाएगा।

1 लाख से ज्यादा रोज गुजरती हैं गाड़ियां : डीएसपी सतीश सिंह ठाकुर ने बताया कि जयस्तंभ चौक से शास्त्री चौक तक रोज 1 लाख से ज्यादा गाड़ियां गुजरती हैं। सुबह से 10 से 12 और शाम 5 से 8 बजे तक गाड़ियों का रस रहता है।

पीडब्ल्यूडी को इन व्यवस्थाओं का करना होगा पालन

  • एकांकी (वन-वे) मार्ग की शुरुआत और अंत में सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे।
  • 15 दिन शास्त्री चौक से मल्टीलेवल पार्किंग तक जयस्तंभ चौक की ओर मार्ग वन-वे रहेगा।
  • अगले 15 दिन शास्त्री चौक से मेकाहारा चौक तक का मार्ग वन-वे रहेगा।

वाहनों की स्पीड, समय और मार्ग भी तय

  • वीआईपी आवागमन के दौरान यह अनुमति अमान्य रहेगी।
  • वाहनों की अधिकतम गति 20 किमी/घंटा से अधिक नहीं होगी।
  • यातायात नियमों और पुलिसकर्मी के निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा।
  • यह अनुमति जारी होने की तारीख से दो माह तक वैध रहेगी।
  • प्रतिबंधित समय में वाहनों का आवागमन केवल सुबह 5 से 9 बजे, दोपहर 12 से 4 बजे, और रात 10 से 12 बजे के बीच ही किया जा सकेगा।
  • वाहनों की आवाजाही का मार्ग- रिंग रोड-1 → केनाल रोड →आनंद नगर चौक → जीई रोड → निर्माण स्थल तक रहेगा।
  • प्रत्येक वाहन के आगे एक पायलट वाहन रहना अनिवार्य होगा।
  • किसी भी दुर्घटना की जिम्मेदारी वाहन चालक या मालिक की होगी।
  • मार्ग पर कहीं भी वाहन खड़ा कर यातायात बाधित नहीं किया जा सकेगा।
  • शर्तों के उल्लंघन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
  • नियमों का उल्लंघन होने पर अनुमति स्वतः निरस्त मानी जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.