जिद से बदलाव...:शिक्षक ने कोरवा जनजाति के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा, खेती सिखाई, आवास दिलाए, बच्चों का स्कूल में दाखिला भी

Updated on 12-05-2025 01:47 PM

बिलासपुर के शिक्षक प्रदीप श्रीवास्तव ने अपनी जिद से विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा की दशा ही बदल दी। जंगल में रहकर कंद-मूल खाकर और शिकार कर जीवन बिताने वाले उनके परिजन और ऐसे दूसरे लोगों को बस्ती में रहना सिखाया। उनके लिए शासन की योजना से आवास की व्यवस्था कराई। राशन कार्ड बनवाया। खेती करना सिखाया।

कोरवा बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया। अब हर घर बिजली और पीने के साफ पानी की भी सुविधा है। बदलाव की ये कहानी सरगुजा जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूरी पर कोरवा पारा (खाला) गांव की है। श्रीवास्तव की जब कोरवा पारा प्राथमिक शाला में पोस्टिंग हुई, तब 8-10 परिवार ही रहते थे। गांव में न बिजली, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं थीं।

स्कूल में बच्चों के दाखिले बढ़ाने की कोशिश की तो पता चला कि ज्यादातर कोरवा परिवार जंगल में रहते हैं। कंदमूल खाकर और शिकार कर अपना जीवन-यापन करते थे। उन्हें बस्ती में रहना पसंद नहीं था। इस दौरान स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में मृत्यु भी हो जाती थी। इसे देखते हुए शिक्षक ने पहले उन्हें गांव में बसाने की कोशिश शुरू की।

पहले उनकी बोली सीखी, ताकि उन्हें समझा सकें। ये कोशिश रंग लाई। वे लोगों को गांव में बसाने में सफल रहे। उन्हें आवास, राशन आदि उपलब्ध हो सके, इसके लिए सरकार की योजनाओं से जोड़ा। गांव के पास ही खेती करना भी सिखाया, ताकि अनाज-सब्जी उगा सकें।

इससे पहले, लोगों का काम सुबह जंगल जाकर लकड़ी लाना और उसे शहर ले जाकर बेचना था। इससे ही उनकी आजीविका चलती थी। शिक्षक ने उन्हें पेड़-पौधों का महत्व समझाया। उन्होंने अपनी बाड़ियों में सब्जियां उगाना शुरू किया है।

पानी टंकी से लेकर हर घर में बिजली शिक्षक की देन श्रीवास्तव को कोराव जनजाति के लोगों को मुख्यधारा में लाने में 17 साल लग गए। दरअसल, कोरवा विलुप्त होने वाली जनजाति भी है। श्रीवास्तव के प्रयास से कोरवा बस्ती के लोग अब सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। गांव में लगभग 25-30 परिवारों के 150 सदस्य रहते हैं। पानी टंकी है। सोलर पैनल से घरों में बिजली पहुंचाई गई है और हर घर में नल से पानी आता है। किसी भी समस्या के समाधान के लिए वे खुद ग्रामीणों को लेकर अधिकारियों के पास जाते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.