पाकिस्तान में तेल की कमी से हाहाकार, प्रीमियम पेट्रोल महंगा हुआ, शहबाज शरीफ क्या बोले?

Updated on 23-03-2026 03:44 PM
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट के कारण पड़ोसी देशों पर तेल की बड़ी मार पड़ रही है। पाकिस्तान में स्थिति कुछ ज्यादा ही खराब है। वहां हाई-ऑक्टेन ईंधन (प्रीमियम पेट्रोल) की कीमत 200 फीसदी बढ़ गई है। पाकिस्तान सरकार ने हाई-ऑक्टेन ईंधन पर लेवी को तीन गुना बढ़ाते हुए 100 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। वहीं श्रीलंका ने भी तेल की कीमतों में 25 फीसदी की वृद्धि की है। भारत ने भी हाल में प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल की कीमत बढ़ाई थी।

पाकिस्तान में तेल की कीमत में तेजी का निर्णय प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में लिया गया। पाकिस्तान सरकार का कहना है कि इस कदम से हर महीने करीब 9 अरब रुपये की बचत होगी। इस रकम का इस्तेमाल आम जनता को राहत देने में किया जाएगा।

अमीर वर्ग पर बोझ

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रीमियम तेल की कीमत में तेजी का बोझ अमीर वर्ग पर पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस प्रीमियम पेट्रोल का इस्तेमाल मुख्य रूप से लग्जरी गाड़ियों को चलाने में होता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस फैसले का असर न तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट किराए पर पड़ेगा और न ही हवाई यात्रा पर।

पहले भी बढ़ चुके हैं दाम

पश्चिम एशिया संकट के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से होने वाले तेल के टैंकरों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित है। सिर्फ गिने-चुने टैंकर ही वहां से आ पा रहे हैं। ऐसे में ना केवल भारत बल्कि पाकिस्तान समेत दुनिया के कई देशों में तेल और गैस का संकट पैदा हो गया है।

भारत में साधारण पेट्रोल और डीजल के दामों में अभी बढ़ोतरी नहीं हुई है, लेकिन पाकिस्तान में कीमत बढ़ गई है। 6 मार्च को पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई थी। उस समय पेट्रोल 266.17 पाकिस्तानी रुपये से बढ़कर 321.17 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर और डीजल 280.86 पाकिस्तानी रुपये से बढ़कर 335.86 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गया था।

श्रीलंका में भी भारी बढ़ोतरी

पश्चिम एशिया संघर्ष का असर श्रीलंका में भी दिखाई दे रहा है। श्रीलंका ने रविवार को ईंधन की कीमतों में 25 फीसदी का इजाफा किया। दूसरे हफ्ते में श्रीलंका में यह दूसरी वृद्धि है। संडे को रेगुलर पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 317 श्रीलंकन रुपये से बढ़ाकर 398 श्रलंकन रुपये कर दी गई। वहीं डीजल की कीमत 79 श्रीलंकन रुपये बढ़कर प्रति लीटर 382 श्रीलंकन रुपये हो गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.