चरणदास बोले- मोदी का मूड़ फोड़ने वाला आदमी चाहिए:छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष का विवादित बयान

Updated on 03-04-2024 01:22 PM

छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने PM मोदी और उद्योगपति नवीन जिंदल को लेकर विवादित बयान दिया है। महंत ने कहा कि, हमें नरेंद्र मोदी का मूड़ (सिर) फोड़ने वाला आदमी चाहिए। रात-दिन तंग करके चीन भेजने वाला आदमी चाहिए। वहीं जिंदल के लिए कहा कि ऐसे लोगों को जूते मारने चाहिए।

राजनांदगांव में मंगलवार को जनसभा में महंत ने कहा कि एक संरक्षक चाहिए, अच्छा लाठी धर कर मारने वाला। नरेंद्र मोदी के खिलाफ अगर कोई लाठी धर कर खड़ा हो सकता है तो तुम्हारे सांसद (भूपेश बघेल) हैं। बाकी लोग सीधे-साधे हैं।उन्होंने कहा कि, हमें लाठी धरने वाला आदमी चाहिए।

इन लोगों ने छत्तीसगढ़ियों की ऐसी की तैसी की
कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल की नामांकन रैली में शामिल होने पहुंचे महंत ने कहा कि, नवीन जिंदल ने रायगढ़ और पूरी खदानों को लूट लिया। इन लोगों ने हम छत्तीसगढ़ियों की ऐसी की तैसी की है। हमने ही इन्हें सिर पर चढ़ाकर रखा था। हमें कहने में शर्म नहीं है कि ऐसे लोगों को तो हमें जूते मारने चाहिए।भाजपा ज्वाइन कर रहे लोगों पर भी साधा निशाना

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अगली बार भूपेश बघेल या कोई और CM बनेंगे, तो जिन्होंने कांग्रेस छोड़ी है, उनको दोबारा नहीं लेना है। ना हमें पैसे से मतलब है और ना कौड़ी से मतलब है। कांग्रेस से जिसे पा रही है, BJP उसे लेकर जा रही है। पता नहीं क्या हो गया है। हम बड़े-बड़े आदमियों को बेवकूफ बनते देख रहे हैं।

भूपेश-मंत्रियों और हमारी वजह से हुई हार
वहीं मीडिया से बातचीत में महंत ने कहा कि, पूर्व CM भूपेश बघेल, हमारे मंत्रियों, कार्यकर्ताओं और मुझसे हुई गलतियां के कारण ही हमारी सरकार की हार हुई है। जितने काम भूपेश सरकार ने किया है उतना काम BP भी नहीं कर पाई है, न ही कर पाएगी।

होटल में बैठकर उगाही कर रहे मंत्री
महंत ने कहा कि डिप्टी CM अरुण साव को अभी दो महीने हुए हैं, वो कितने समय तक रह पाते या चला पाते, वो कुछ दिनों में पता चलेगा। अभी लोकसभा चुनाव है, इसलिए सब चुप हैं। आरोप लगाया कि, होटल में बैठकर मंत्री लोग उगाही कर रहे हैं। ये मुझे नहीं कहना चाहिए, लेकिन कह रहा हूं। BJP सरकार में भ्रष्टाचार हो रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.