3 आईएएस का बदला प्रभार, अमित कटारिया को मिली पोस्टिंग
Updated on
22-12-2024 04:53 PM
रायपुर। राज्य सरकार ने 3 आईएएस के प्रभार बदले हैं। इसमें IAS अमित कटारिया को पोस्टिंग मिल गई है। साथ ही IAS मुकेश बंसल CM सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर बताया कि अमित कटारिया, भा.प्र.से. (2004), को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।
अमित कटारिया द्वारा सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से मनोज कुमार पिंगुआ, भा.प्र.से. (1994), अपर मुख्य सचिव, गृह एवं जेल विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग केवल अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। शेष प्रभार यथावत्र हेगा।
मुकेश कुमार बंसल, भा.प्र.से. (2005), सचिव, वित्त विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव, वाणिज्यिक कर ( आबकारी एवं पंजीयन को छोड़कर) एवं अध्यक्ष पेंशन निराकरण समिति को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।
बिलासपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…