साउथ सूडान में चार्टेड प्लेन क्रैश, 20 लोगों की मौत:इनमें 1 भारतीय भी; चीन की कंपनी ने किराए पर ले रखा था विमान

Updated on 30-01-2025 02:36 PM

साउथ सूडान के यूनिटी स्टेट में बुधवार को एक प्लेन क्रैश कर गया जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक यह छोटा प्लेन था जिस पर दो पायलट समेत 21 लोग सवार थे। इस प्लेन को चीन की तेल कंपनी ग्रेटर पायनियर ऑपरेटिंग कंपनी ने किराए पर ले रखा था।

यूनिटी राज्य की सूचना मंत्री गैटवेच बिपाल ने कहा कि हादसा स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर हुआ। प्लेन राजधानी जुबा के लिए उड़ान भर रहा था। बिपाल ने कहा कि प्लेन में बैठे सभी लोग ग्रेटर पायनियर ऑपरेटिंग कंपनी के तेल कर्मचारी थे। बिपाल ने कहा कि मृतकों में दो चीन और एक भारत का नागरिक शामिल है।

प्लेन क्रैश के वजह की हो रही जांच 

संयुक्त राष्ट्र के रेडियो मिराया की रिपोर्ट के मुताबिक, ये प्लेन दक्षिणी सूडान की एक ऑयलफील्ड से उड़ान भर रहा था। प्लेन में तेल कंपनी से जुड़े स्टाफ सवार थे। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि घटना की वजह क्या थी? फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। वहीं, अधिकारियों ने अभी तक पीड़ितों की पहचान उजागर नहीं की है।

साउथ सूडान को सूडान से साल 2011 में आजादी मिली थी। इसके बाद से यहां पर कई विमान हादसे हो चुके हैं। सितंबर 2018 में राजधानी जुबा से रियोल जा रहा एक चार्टेड प्लेन क्रैश कर गया था। इसमें 19 लोगों की मौत हो गई थी।

साल 2015 में राजधानी जुबा से एक रूस निर्मित कार्गो विमान उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 36 लोग मारे गए थे। इसकी वजह विमान की क्षमता से ज्यादा लोगों को बैठाना था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.