रायगढ़ । गौरीशंकर मंदिर रोड स्थित हल्दी मसाले का व्यापार करने वाला दुकानदार ठगी का शिकार हो गया है। साधु के वेश में एक अज्ञात व्यक्ति दुकान आया और चाय पीने के बहाने व्यापारी को अपने झांसे में लेकर पांच हजार दो सौ रूपये का चूना लगाकर रफूचक्कर हो गया।
जानकारी के अनुसार गौरीशंकर मंदिर रोड इलाहाबाद बैंक के पास रितेश अग्रवाल पिता सुभाष अग्रवाल की हल्दी मसाले की दुकान है। घटना के बारे में उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 4-5 बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति साधु के वेश में दुकान आया और चाय पीने की इच्छा जताई। रितेश ने उन्हें कुर्सी में बिठाया और घर में चाय बनाने को कहा। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान ठग ने उनसे पूछा कि आपके पॉकेट में कितना पैसा है, मैं देखना चाहता हूं। उनकी जेब में दो पैकेट नोट थे। एक पैकेट में 5200 रुपए थे, जिसे ठग ने छुआ और जेब से पैकेट को निकाल लिया। फिर ठग ने उन्हें एक कागज दिया जिसमें रुद्राक्ष और कुछ चावल दाने के साथ 500 रुपए का नोट था। इस दौरान उन्हें कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब तक यह बात समझ में आती कि वे ठगी का शिकार हो चुकेहैं, तब तक ठग दुकान से निकल कर गायब हो चुका था। उसे काफी ढूंढने की कोशिश की गई, लेकिन ठग हाथ नहीं लगा।
दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था, जिसमें सारी घटना कैद हो गई है। ठगी का शिकार हुए रितेश अग्रवाल ने कोतवाली थाने में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध लिखित में शिकायत की है।
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …