चीन में डीप फेक टेक्नोलॉजी से हो रही ठगी, 515 लोग गिरफ्तार, तीन साल में 30 करोड़ इंटरनेट अकाउंट फ्रॉड में मिले

Updated on 11-08-2023 02:04 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान के व‍िदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने एक बार फिर से भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सभी हदें पार करते हुए गुजरात दंगों से लेकर कश्‍मीर नीति को लेकर जहरीला बयान दिया है। व‍िदेश मंत्री के रूप में अपने आखिरी प्रेस कान्‍फ्रेंस में बिलावल ने अपनी व‍िदेश नीति का बचाव किया और भारत के साथ रिश्‍ते सामान्‍य नहीं होने का ठीकरा भारतीय नेतृत्‍व पर फोड़ने की कोशिश की। पाकिस्‍तानी व‍िश्‍लेषकों के मुताबिक बिलावल के इस बयान के बाद अब पाकिस्‍तान में प्रधानमंत्री बनने में उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यही नहीं बिलावल के इस बयान पर पाकिस्‍तान का व‍िदेश मंत्रालय भी हैरान है।


पाकिस्‍तानी अखबार एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून के वरिष्‍ठ पत्रकार कामरान युसूफ ने कहा कि बिलावल भुट्टो ने पीएम मोदी के खिलाफ फिर से जहरीला बयान देकर बड़ी कूटनीतिक गलती की है। उन्‍होंने कहा कि इससे पहले जब बिलावल ने पीएम मोदी के खिलाफ गुजरात दंगे को लेकर व‍िवादित बयान दिया था तब उनके पिता आसिफ अली जरदारी ने उन्‍हें झाड़ लगाई थी। राजनीति के मजे हुए खिलाड़ी आसिफ अली जरदारी ने बिलावल भुट्टो से कहा था कि व‍िदेश मंत्री के पद पर रहते हुए उन्‍हें पीएम मोदी के खिलाफ निजी टिप्‍पणी करने से बचना चाहिए।


'बिलावल भुट्टो के लिए प्रधानमंत्री बनने के चांस कम हुए'

कामरान ने कहा कि इस बयान के बाद बिलावल भुट्टो के लिए प्रधानमंत्री बनने के चांस कम हुए हैं और अगर बनते भी हैं तो उनके लिए चुनौती पैदा हो सकती है। उन्‍होंने कहा कि बिलावल का यह बयान लंबे समय तक उनका पीछा करता रहेगा। पाकिस्‍तानी व‍िश्‍लेषक ने कहा कि बिलावल के इस बयान पर पाकिस्‍तानी व‍िदेश मंत्रालय भी हैरान है। कामरान को पाकिस्‍तानी व‍िदेश मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि बिलावल ने उनसे सलाह लिए बिना ही यह बयान दिया है।

पाकिस्‍तान के व‍िदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बिलावल के पहली बार गुजरात को लेकर टिप्‍पणी करने पर कहा था कि हमसे अगर सलाह ली होती तो हम उन्‍हें ऐसा नहीं करने के लिए कहते। अब ताजा बयान पर भी उन्‍होंने कहा कि बिलावल ने उनसे कोई सलाह नहीं ली थी। पाकिस्‍तानी व‍िदेश मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि अगर बिलावल ने गुजरात को लेकर व‍िवादित बयान नहीं दिया होता तो गोवा में भारत के साथ कुछ बातचीत हो सकती थी।

'बिलावल का पीएम मोदी पर बयान हैरान करने वाला'

कामरान ने कहा कि बिलावल ने यह बयान पाकिस्‍तान की जनता को खुश करने के लिए दिया लेकिन व‍िदेश मंत्रालय इससे हैरान है। उन्‍होंने कहा कि अगर चुनाव के बाद दोबारा बिलावल व‍िदेश मंत्री बनते हैं या प्रधानमंत्री बनते हैं तो उन्‍हें काफी मुश्किलें हो सकती हैं। पाकिस्‍तानी व‍िशेषज्ञ कह रहे हैं कि बिलावल को न‍िजी हमले करने की बजाय भारत की नीतियों की आलोचना करनी चाहिए। व‍िदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि बिलावल का यह बयान उनकी परिपक्‍वता को नहीं दर्शाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र में बेहद दमदार भाषण दिया है। उन्होंने दुनिया के सबसे मंच पर वैश्विक ताकतों को आइना दिखाते हुए कहा 'हम उस…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के अपने संबोधन में न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी पर तीखा हमला बोला है। नेतन्याहू ने ममदानी को न्यूयॉर्क…
 25 September 2026
रोम: इटली की सरकार ने स्कूलों में बुर्का और नकाब पर रोक लगा दी है। प्रधानमंत्री जॉर्जियो मेलोनी की कैबिनेट ने गुरुवार को इस मामले में आदेश पारित किया है।…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में चल रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान के बीच अहम मुलाकात हुई है। इस दौरान दोनों…
 25 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) ने यूएपीए (UAPA) कानून के तहत हिरासत में लिए गए लोगों को लेकर भारत सरकार पर निशाना साधा है। करीब 9 साल…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी को एक अहम यूरोपीय देश का साथ मिला है। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने सुरक्षा…
 25 September 2026
संयुक्त राष्ट्र: ईरान के राष्‍ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने परमाणु बम को नापाक बताते हुए उसको बनाने की किसी भी महत्‍वाकांक्षा को पूरी तरह से खारिज किया है। ईरानी राष्‍ट्रपति ने…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
Advt.