नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी

Updated on 11-09-2023 03:38 PM

जगदलपुर।  बस्तर जिले में स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 16 युवकों से 27 लाख 61 हजार रुपए की ठगी हुई है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग की पूर्व महिला संविदा कर्मचारी ने एक अन्य कर्मचारी के साथ मिलकर ठगी की है।

16 लोगों से पैसे लेकर लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स, प्यून और वार्ड बॉय के पद पर भर्ती का फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया है। अब शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जगदलपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के रहने वाले भोलाराम कश्यप ने खुद के साथ हुए फ्रॉड की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसने पुलिस को बताया कि, किरण कश्यप नाम की एक महिला से साल 2021 में अक्टूबर महीने में उसकी पहचान हुई थी।

महिला खुद को स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी बताई थी। उसने भरोसा दिलाया था कि डिमरापाल के मेडिकल कॉलेज में वार्ड बॉय के पद पर नौकरी लगवा दूंगी। लेकिन, इसके लिए डेढ़ लाख लगेंगे। जिसकी बातों में भोलाराम आ गया और इसने डेढ़ लाख रुपए भी दे दिए।

इसके अलावा उसी इलाके के अन्य 15 लोगों ने भी प्यून, लैब टेक्नीशियन और नर्स की नौकरी पाने के लिए इसे पैसे दिए। महिला ने सभी 16 लोगों से 27 लाख 61 हजार रुपए ले लिए थे। काम न होने पाने पर पैसे वापस करने की बात कही थी। फिर डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के एक अन्य कर्मचारी टीकम जोशी के साथ मिलकर अलग-अलग पदों पर भर्तियां निकाली। जिसके कुछ दिन बाद फर्जी नियुक्ति पत्र बनाया। फिर अलग-अलग पदों के लिए सभी को नियुक्ति पत्र थमा दिया। कुछ महीने पहले जब वे लोग अस्पताल पहुंचे तो पता लगा उनके साथ धोखा हुआ हुआ है।

डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में ऐसे कोई से भी पदों पर भर्ती नहीं निकली थी। फिर सारे लोगों ने महिला से पैसे मांगे तो कई महीनों तो गुमराह करती गई। जिसके बाद कुछ महीने पहले ही इस मामले की शिकायत पुलिस में किए। अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला से जब पूछताछ की गई तो पता चला कि वह साल 2016 से 2020 तक स्वास्थ्य विभाग में संविदा कर्मचारी थी। किसी कारण से उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। पैसे कमाने के लिए उसने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के साथ मिलकर फ्रॉड करने का प्लान बनाया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.