फील्ड में जाकर एवं आम जनता से मुलाकात कर योजनाओं के क्रियान्वयन की करें पड़ताल : रमेन डेका

Updated on 02-04-2025 12:17 PM

बालोद । राज्यपाल रमेन डेका ने बालोद जिले के प्रवास के दौरान आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में राज्यपाल द्वारा जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु चलाए जा रहे जल जतन अभियान अंतर्गत प्रकाशित जल जतन पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस दौरान उन्हांेने जिले में चलाए जा रहे जल जतन अभियान, पौध रोपण एवं पर्यावरण संवर्धन तथा जैविक खेती को प्रोत्साहन देने हेतु किए जा रहे कार्य, स्वच्छ भारत मिशन सहित पुलिस, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, यातायात, स्वास्थ्य, शिक्षा, आदिम जाति कल्याण, नगरीय प्रशासन, सहकारिता आदि विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में राज्यपाल श्री डेका ने बालोद जिले में पौध रोपण एवं पर्यावरण संवर्धन हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को कम से कम एक पौध का रोपण करने को कहा। इस कार्य में उन्होंने सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित कराने को कहा। बैठक में श्री डेका ने जिले में संचालित शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का पड़ताल करने हेतु सभी अधिकारी-कर्मचारियांे को अनिवार्य रूप से फील्ड विजिट कर आम जनता से योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लेने को कहा। श्री डेका ने जिले में सड़क दुर्घटना की रोकथाम एवं शराब तथा अन्य मादक पदार्थों का अवैध परिवहन एवं बिक्री की रोकथाम हेतु किए जा रहे उपायों की भी समीक्षा की। राज्यपाल ने इस पर चिंता जाहिर करते हुए इसके रोकथाम हेतु पुलिस एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। श्री डेका ने समाज कल्याण विभाग के उप संचालक को नशापान से ग्रसित लोगों को नशा से छुटकारा दिलाने हेतु किए जा रहे सुधारात्मक उपाय तथा जिले में चलाए जा रहे नशापान मुक्ति अभियान के संबंध में भी जानकारी ली।

राज्यपाल श्री डेका ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जिले में टी.बी. उन्मूलन अभियान के कार्यों के संबंध जानकारी ली। इसके अंतर्गत उन्होंने वर्तमान में जिले में टी.बी. के कुल मरीजों की संख्या एवं उनके समुचित इलाज की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। श्री डेका ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को टी.बी. के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के अलावा इसके रोकथाम हेतु मरीजों का कांउसलिंग कराने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने टी.बी. के मरीजों को अनिवार्य रूप से पोषण किट उपलब्ध कराने तथा इस कार्य में सामाजिक संगठनों, उद्योगपतियों, अधिकारी-कर्मचारी आदि की भी भागीदारी सुनिश्चित कराने को कहा। इस दौरान उन्होंने जिले में रेडक्राॅस सोसायटी की गतिविधि की भी समीक्षा की। श्री डेका ने जिले में रेडक्राॅस की सदस्यता बढ़ाने हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने को कहा। जिले में चल रहे पौध रोपण अभियान की समीक्षा करते हुए सभी शासकीय संस्थानों, स्कूल, काॅलेज आदि में समुचित मात्रा में पौध रोपण कराने के निर्देश दिए। श्री डेका ने वनमण्डलाधिकारी को अपने साथ-साथ वन विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से जंगलों का निरीक्षण कराने तथा वास्तविक स्थिति का पड़ताल करने को कहा। जल संरक्षण के उपायों की समीक्षा करते हुए जिले में सरफेस वाटर की समुचित उपयोग हेतु किए जा रहे उपायों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अमृत सरोवर के माध्यम से आसपास के भूजल स्तर में वृद्धि हेतु उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न शासकीय संस्थाओं एवं कार्यालयों के अलावा जिले के विभिन्न स्थानों पर रेनवाटर हार्वेस्टिंग का कार्य कराने को कहा। बैठक में श्री डेका ने जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की। शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने तथा अन्य शैक्षणिक क्रियाकलापों के संबंध में जानकारी ली। राज्यपाल श्री डेका ने एनसीसी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए एनसीसी में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित कराने को कहा। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु किए जा रहे उपायों की भी समीक्षा की। नगरीय निकाय विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए विभिन्न आजीविकामूलक कार्यों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु किए जा रहे कार्यों की संबंध में जानकारी ली। बैठक में श्री डेका ने असहाय, परित्यक्त एवं वृद्धजनों के सहायता हेतु किए जा रहे कार्य, जनजातीय एवं वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा एवं चिकित्सा सुविधाओं का विकास एवं उन्हें मुख्य धाराओं में लाने का उपाय आदि की विस्तृत समीक्षा करते हुए इसके लिए जरूरी उपाय सुनिश्चित कराने को कहा। बैठक में दुर्ग पुलिस रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, राज्यपाल के उपसचिव हिना अमिनेश नेताम, पुलिस अधीक्षक एसआर भगत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, वनमण्डलाधिकारी बीएस सरोटे, अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक, एडीशनल एसपी मोनिका ठाकुर एवं अशोक जोशी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.