सामान बांधने से पहले देख लीजिए यह लिस्ट, छह घंटे तक की देरी से चल रही हैं ट्रेनें

Updated on 21-01-2023 06:55 PM
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर धुंध लौट आई है। साथ ही आसपास के राज्यों में भी यही हालात हैं। धुंध के कारण पिछले कई दिनों से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। रेलवे (raiway) के मुताबिक ट्रेनें छह घंटे तक की देरी से चल रही हैं। रेलवे ने देर से चलने वाली ट्रेनों की एक लिस्ट जारी की है। इसके मुताबिक 20 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। इनमें दिल्ली से पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों की ओर जा रही ट्रेनें शामिल हैं। बिहार के रक्सौल से आनंद विहार के बीच चलने वाली सदभावना एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से चल रही है। अगर आपकी भी आज रेलवे से यात्रा करने की योजना है तो सामान बांधने से पहले यह लिस्ट देख लें।
कटिहार से अमृतसर के बीच चलने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे की देरी से चल रही है। इसी तरह दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल अपने निर्धारित समय से सवा तीन घंटे लेट है। असम के कामाख्या से दिल्ली के बीच चलने वाली ब्रह्मपुत्र मेल भी सवा तीन घंटे लेट है। बरौनी-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस भी सवा तीन घंटे की देरी से चल रही है। अंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा मालवा एक्सप्रेस एसएफ तीन घंटे की देरी से चल रही है।

ऐसे चेक करें स्टेटस

पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से चल रही है। गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट है। आजमगढ़-दिल्ली कैफियत सुपरफास्ट एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से चल रही है। आप रेलवे की पूछताछ संख्या 139 से भी ट्रेनों की स्थिति के बारे में जानकारी ले सकते हैं। साथ ही IRCTC की वेबसाइट या फिर ऐप पर ट्रेन की लाइव लोकेशन को चेक कर सकते हैं। ट्रेन की स्थिति को चेक करने के बाद आप घर से निकलें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.