आपका पैन कार्ड आधार के साथ लिंक है या नहीं, इस तरह चंद सेकेंड्स में करें चेक

Updated on 27-03-2023 07:35 PM
नई दिल्ली : पैन को आधार से लिंक कराने की समयसीमा (Pan Aadhaar Link Deadline) पास आते ही लोग तेजी से इसे लिंक कराने में जुट गए हैं। लेकिन कैसे पता चलेगा कि आपका पैन आपके आधार के साथ पहले से लिंक है या नहीं? इसका भी एक प्रोसेस है। इससे आप अपने पैन-आधार लिंक का स्टेटस चेक (Pan Aadhaar Link Status) कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको यह पूरा प्रोसेस बताएंगे। पैन को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2023 है। अगर इस तारीख तक आपका पैन कार्ड आधार के साथ लिंक नहीं हुआ, तो यह बेकार हो जाएगा। आपको बेकार पैन कार्ड के इस्तेमाल पर जुर्माना देना होगा। साथ ही आप कई जरूरी काम नहीं कर पाएंगे।

इस तरह चेक करें पैन-आधार लिंक स्टेटस


स्टेप 1. सबसे पहले आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाना होगा। इसका लिंक निम्न है- https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/

स्टेप 2. इसके बाद आपको सबसे ऊपर दिए गए 'Link Aadhaar Status' पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3. अब आपके सामने एक पेज खुलकर आएगा। उसमें आपको अपना पैन नंबर और आधार कार्ड नंबर डालना होगा।

स्टेप 4. अब आपको नीचे राइट साइड में दिए गए 'View Link Aadhaar Status' पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 5. अगर आपका पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं है तो आपके सामने "PAN not linked with Aadhaar. Please click the "Link Aadhaar" मैसेज लिखा आ जाएगा। वहीं, अगर आपका पैन कार्ड आधार के साथ लिंक होगा, तो आपको "Your Aadhaar is linked with PAN" का मैसेज दिखाई देगा।

31 मार्च तक पैन-आधार लिंक नहीं हुआ तो?


अगर आपका पैन कार्ड 31 मार्च तक भी आधार के साथ लिंक नहीं होता है, तो यह बेकार हो जाएगा। इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के तहत यह पैन नहीं देने के बराबर ही उत्तरदायी होगा। आप वे सभी वित्तीय कार्य नहीं कर पाएंगे, जिनके लिए पैन कार्ड जरूरी होता है। आप अगले महीने से म्यूचुअल फंड, स्टॉक और बैंक अकाउंट खुलवाने जैसे काम नहीं कर पाएंगे। बेकार पैन का इस्तेमाल करने पर इनकम टैक्स एक्ट की धारा 272B के तहत आपको 10 हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.