मुजफ्फरपुर में चेहल्लुम का अखाड़ा विवाद, दो गुटों के बीच हुई मारपीट में कई महिलाएं समेत दर्जनों घायल

Updated on 01-09-2023 01:38 PM
मुजफ्फरपुरः बिहार में मुजफ्फरपुर के मेहदी हसन चौक के निकट चेहल्लुम का अखाड़ा जुलूस निकालने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। अखाड़ा जुलूस निकालने को लेकर आपसी विवाद गुरुवार देर रात को देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट की इस घटना में दोनों ओर से जमकर एक-दूसरे पर पथराव किए गए। पथराव की इस घटना में दर्जनों लोग घायल हो गए, जिसमें कई महिलाएं भी शामिल हैं। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर लोगों को शांत कराया।

स्कूलों में छुट्टी कम करने पर सीएम को पत्र

मुजफ्फरपुर स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान के सचिव अरविंद वरुण ने सरकारी स्कूलों में छुट्टियां कम करने पर सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। सीएम को लिखे पत्र में कहा गया है कि रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, हरितालिका तीज और जिउतिया पर्व की छुट्टियां खत्म कर दी गई है। गुरुनानक जयंती और छठ जैसे महापर्व के लिए पहले से घोषित छुट्टी भी कम कर दी है। उन्होंने छुट्टियों की कटौती को वापस लेने की मांग की।

कोरोना काल में खर्च पर 6 सीओ से रिपोर्ट तलब


कोरोना काल में 51 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च पर मुजफ्फरपुर जिले के छह सीओ से तीन दिनों में रिपोर्ट मांगी गई है। कोरोना काल में दूसरे प्रदेशों से आने वाले प्रवासियों के रहने, भोजन और वस्त्र को लेकर यह राशि उपलब्ध कराई गई थी।

कॉलेजों से मांगी गई प्लेसमेंट रिपोर्ट


बीआरएबीयू में वोकेशनल कोर्स चलाने वाले कॉलेजों को छात्रों को प्लेसमेंट की रिपोर्ट देने होगी। बिहार विश्वविद्यालय की सीसीडीसी प्रो. अमिता शर्मा ने कहा कि जो भी स्टूडेंट्स वोकेशनल कोर्स में दाखिलता लेते हैं, वह उनके इंटर्नशिप और नौकरी की व्यवस्था करें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.