चेन्नई रेप केस- पुलिस ने पीड़ित की पहचान उजागर की:कहा- तकनीकी गड़बड़ी से FIR लीक हुई

Updated on 27-12-2024 01:49 PM

चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की सेकेंड ईयर स्टूडेंट के साथ 23 दिसंबर को रेप हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन पीड़ित की पहचान सार्वजनिक कर दी है।

चेन्नई के पुलिस कमिश्नर ए अरुण ने गुरुवार को बताया कि FIR के IPC से BNS में बदलने के दौरान ऑटोमेटिक लॉकिंग प्रोसेस लेट हुई। FIR लॉक नहीं हो पाई तो तकनीकी गड़बड़ी के कारण लीक हो गई। इस चूक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जल्द ही केस दर्ज करेंगे।

उधर, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने शुक्रवार सुबह राज्य सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट किया। प्रदर्शन के लिए उन्होंने खुद को कोड़े मारे। उन्होंने कहा कि आरोपी DMK का नेता है। उसे बचाया जा रहा है।

उन्होंने कोयंबटूर में कहा- जब तक DMK सत्ता से बाहर नहीं हो जाती, मैं कोई फुटवियर नहीं पहनूंगा। उन्होंने भगवान मुरुगन के सभी 6 धामों में जाने के लिए 48 दिनों के उपवास की भी घोषणा की।

रेप की घटना हाई सिक्योरिटी जोन में हुई 

23 दिसंबर की रात 8 बजे अन्ना यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की सेकेंड ईयर स्टूडेंट के साथ रेप हुआ था। यूनिवर्सिटी कैंपस के पास ही राजभवन और IIT मद्रास है, जो हाई-सिक्योरिटी जोन में आता है। पुलिस ने कैंपस में लगे CCTV फुटेज की जांच की और आरोपी ज्ञानशेखरन को गिरफ्तार कर लिया। वह यूनिवर्सिटी के पास ही बिरयानी की दुकान लगाता है।

आरोपी पर रेप समेत 15 से ज्यादा केस पहले से दर्ज

पुलिस ने बताया कि आरोपी ज्ञानशेखरन यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर फुटपाथ पर बिरयानी बेचता है। उसके खिलाफ 2011 में भी एक लड़की के साथ रेप करने का मामला दर्ज है। इसके अलावा उसके खिलाफ लूटपाट समेत 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को शक है कि आरोपी के मोबाइल में कई और लोगों के भी आपत्तिजनक वीडियो हो सकते हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

NCW ने मामले का संज्ञान लिया 

नेशनल कमीशन फॉर वुमन (NCW) ने इस मामले पर संज्ञान लिया है। NCW बयान जारी कर कहा- आरोपी आदतन अपराधी है और पुलिस पिछले मामलों में उस पर एक्शन नहीं ले पाई है। इस लापरवाही के कारण उसे रेप की हिम्मत मिली। NCW की अध्यक्ष विजया राहतकर ने तमिलनाडु के DGP को पीड़िता के लिए फ्री इलाज और सुरक्षा देने को कहा है। उन्होंने पीड़िता की पहचान सार्वजनिक करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

यूनिवर्सिटी की कम्पलेंट कमेटी ने भी जांच शुरू की

घटना के बाद यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट भी हरकत में आया। अफसरों ने बताया कि कैंपस में CCTV कैमरे लगाए गए हैं और सुरक्षा अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। यूनिवर्सिटी की इंटरनल कम्पलेंट कमेटी (ICC) भी जांच कर रही है। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक वुमन एसोसिएशन (AIDWA) ने कार्रवाई की मांग करते हुए यूनिवर्सिटी के सामने प्रदर्शन किया।

विपक्षी दलों ने स्टालिन के इस्तीफे की मांग की

आरोपी की तस्वीरें डिप्टी CM स्टालिन के साथ सामने आने के बाद सियासत शुरू हो गई है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने CM एमके स्टालिन के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) महासचिव पलानीस्वामी ने कहा कि यह शर्मनाक है। यह घटना बताती है कि कानून-व्यवस्था की स्थिति कितनी खराब हो गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.