धोनी के खास मुकाबले के लिए तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, दोनों टीमों की क्या होगी प्लेइंग-11?

Updated on 12-04-2023 10:04 PM
आईपीएल 2023: शानदार फॉर्म में चल रहे राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से उसके गढ़ चेपक स्टेडियम पर होगा जिसमें उसके धुरंधर स्पिनरों से निपटने की चुनौती आसान नहीं होगी। इंग्लैंड के सफेद गेंद के कप्तान बटलर और भारत के युवा बल्लेबाज जायसवाल दो-दो अर्धशतक जमा चुके हैं। बटलर का स्ट्राइक रेट 180.95 और जायसवाल का 164.47 रहा है।
अब तक मिली सपाट पिच
रॉयल्स ने अभी तक तीन में से दो मैच गुवाहाटी में खेले जहां उन्हें सपाट पिच मिली। हैदराबाद की पिच भी बल्लेबाजों की मददगार थी। अब चेन्नई में पिच धीमे गेंदबाजों की मददगार होगी। ऐसे में टॉस की भूमिका अहम होगी क्योंकि इस पिच पर 170 या 175 रन के लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा।

जडेजा, सैंटनर, अली की तिकड़ी
खास तौर पर जब सामने मोईन अली, रविंद्र जडेजा और मिचेल सैंटनर जैसे स्पिनर हों। तीनों अभी तक तीन मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं और उनका इकॉनामी रेट बहुत शानदार रहा है। मोईन ने दो मैचों में 6.50 की औसत से गेंदबाजी की जबकि जडेजा और सैंटनर ने भी प्रति ओवर सात से कम रन दिए हैं। मोईन फूड पॉयजनिंग के कारण पिछला मैच नहीं खेल सके थे लेकिन अब वह इस मैच में वापसी करेंगे।
यहां अश्विन-चहल की जोड़ी
चेन्नई को दीपक चाहर की कमी खलेगी जो हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हैं। देखना यह है कि धोनी अब राजवर्धन हंगारगेकर और सिमरजीत सिंह में से किसे चुनते हैं। दूसरी ओर, चहल और अश्विन की जोड़ी से CSK को बचकर रहना होगा।

रहाणे ने स्थान किया पक्का: 
बल्लेबाजी में अनुभवी अजिंक्य रहाणे ने चेन्नई के लिए पदार्पण करते हुए अपनी उपयोगिता साबित कर दी। रुतुराज गायकवाड़ शीर्षक्रम पर लगातार अच्छा खेल रहे हैं। दोनों टीमों के पास मजबूत बल्लेबाजी क्रम है जिससे ये मुकाबला रोचक रहने की उम्मीद है। रॉयल्स के पास कप्तान संजू सैमसन और शिमरॉन हेटमायर जैसे आला बल्लेबाज हैं। वहीं गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट और जैसन होल्डर के पास अनुभव है।
चेन्नई vs राजस्थान आमने सामने
कुल मैच – 27
चेन्नई जीती 15
राजस्थान जीता 12

दोनों टीमों की संभावित इलेवन
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals Playing-11): यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर्स: मुरुगन अश्विन, नवदीप सैनी, रियान पराग, केएम आसिफ

चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings Playing-11 ): रुतुराज गायकवाड़, मोईन अली, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, अंबाति रायुडू, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सैंटनर, तुषार देशपांडे, सिसांडा मागला

इम्पैक्ट प्लेयर: राजवर्धन हंगारगेकर, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, मथिषा पथिरना

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान कर दिया है। शाई होप को वनडे और टी20 दोनों टीमों की कप्तानी दी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
Advt.