शतरंज का महाकुंभ राजधानी रायपुर में, रूस के ग्रैंड मास्टर बोरिस सवचेंको पहुंचे रायपुर

Updated on 18-09-2022 05:18 PM

रायपुर अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, खेल एवं युवा कल्याण एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के मार्गदर्शन व संरक्षण में छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूनार्मेंट का आयोजन वृहद स्तर पर 18 से 28 सितंबर तक राजधानी रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस टूनार्मेंट में विश्व  के 15  देशों के लगभग 500 शतरंज के दिग्गज शामिल हों रहे है

मास्टर वर्ग में दिल्ली ओपन का खिताब जीत चुके जॉर्जिया के अनुभवी ग्रांड मास्टर लेवान पंतसुलाइया को टॉप वरीयता प्रदान की गई है। रूस के ग्रैंड मास्टर बोरिस सवचेंको जिनको इस प्रतियोगिता में तीसरी वरीयता प्रदान की गई है का रायपुर आगमन हो चुका है। इस आयोजन से देश प्रदेश के रेटेड खिलाडियों को अपनी रेटिंग सुधारने, जीएम व आईएम नॉर्म एवं टाइटल प्राप्त करने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है। अंतर्राष्ट्रीय महत्व के इस आयोजन से ना केवल छत्तीसगढ़ राज्य अपितु पूरे भारत का नाम विश्व शतरंज के मानचित्र पर अवलोकित होगा। इस स्पर्धा में विजेता ट्रॉफी के अलावा कुल 35 लाख रुपये पुरस्कार राशि रखी गई है जो अब तक की सर्वाधिक इनामी राशि है। प्रतियोगिता दो कैटेगरी मास्टर्स व  चैलेंजर्स के रूप में करायी जा रही है।

मास्टर्स केटेगरी की स्पर्धा होटल ग्रेंड इम्पीरिया में 10 राउंड में संपन्न होंगी, जो कि प्रतिदिन अपरान्ह 3 बजे खेली जाएगी। मास्टर्स कैटेगरी में 23 लाख रुपये एवं ट्रॉफी पुरस्कार स्वरूप विजयी खिलाडियों को दिए जाएंगे। चैलेंजर्स केटेगरी की स्पर्धा शगुन फॉर्म वीआईपी रोड रायपुर में 9 राउंड में संपन्न होंगी। प्रात: 9 बजे व अपरान्ह 3 बजे खेली जाएगी। चैलेंजर्स में 12 लाख रुपये एवं ट्रॉफी पुरस्कार स्वरूप विजयी खिलाडियों को दिए जाएंगे।
इस अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा का शुभारम्भ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल करेंगे साथ ही इस आयोजन में चेयरमेन फिडे एडवाइजरी बोर्ड श्री भरत सिंह चौहान,, खेल मंत्री श्री उमेश पटेल, महापौर रायपुर श्री एजाज ढेबर, महासचिव  छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ श्री गुरुचरण सिंह होरा एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ श्री राघवेंद्र सिंघानिया की उपस्थिति में संपन्न होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
 17 September 2026
सीजीपीएससी पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के साथ अब 2020 में हुई परीक्षा की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना सैलरी पर काम करने वाला बताकर युवती से शादी…
 17 September 2026
रायपुर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल और अनोखी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं 20 फीट लंबे…
 17 September 2026
2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या के मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इनमें 2 महिला…
 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
Advt.