BCCI की गुगली पर चेतन शर्मा एंड कंपनी क्लीन बोल्ड, टीम इंडिया के नए सिलेक्टर्स के लिए रखी हैं 3 शर्तें

Updated on 19-11-2022 05:21 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद सीनियर पुरुष टीम की चयन समिति को फायर कर दिया। चेतन शर्मा की अगुवाई वाली कमिटी का कार्यकाल अभी बचा था, लेकिन बोर्ड ने कड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने पांच चयनकर्ताओं की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। चेतन शर्मा (अध्यक्ष), देवाशीष मोहंती, हरविंदर सिंह और सुनील जोशी मौजूदा समिति में शामिल थे।


पांच पदों को भरने के लिए आवेदन 28 नवंबर, 2022 को 18:00 बजे तक जमा करवाने है। बीसीसीआई के मानद सचिव जय शाह ने कहा, ‘भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) राष्ट्रीय चयनकर्ताओं (सीनियर पुरुष टीम) के पद के लिए आवेदन मांगे हैं।’ जो उम्मीदवार उक्त पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अपने आवेदन पर विचार करने के लिए कुछ मानदंडों को पूरा करना होगा।
पहली शर्त: आवेदकों को कम से कम सात टेस्ट मैच या 40 प्रथम श्रेणी मैच या 10 वनडे और 20 प्रथम श्रेणी मैच खेले होने चाहिए।
दूसरी शर्त: आवेदक कम से कम पांच साल पहले खेल से संन्यास ले चुका हो। यानी पिछले वर्ष के दौरान संन्यास लेने वाले प्लेयर्स आवेदन नहीं कर सकते हैं।
तीसरी शर्त: कोई भी व्यक्ति, जो कुल 5 वर्षों के लिए किसी भी क्रिकेट समिति (बीसीसीआई के नियमों के अनुसार) का सदस्य रहा है, पुरुषों की चयन समिति का सदस्य बनने के लिए पात्र नहीं होगा।

बोर्ड ने क्यों लिया बड़ा फैसला?
टीम इंडिया एशिया कप के भी फाइनल में नहीं पहुंची थी, जहां उसे पाकिस्तान और श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद तुंरत बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार गई। यह हार 10 विकेटों की थी, जिसके बाद दुनियाभर के दिग्गज ताना मारने लगे थे। इससे पहले पाकिस्तान से 2021 वर्ल्ड कप में 10 विकेट की हार मिली थी। सिलेक्शन पर सवाल उठ रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.