तीसरे बच्चे के फेर में फंसीं छपरा की मेयर राखी गुप्ता क्यों हुईं बर्खास्त, जानिए क्या कहता है नियम

Updated on 28-07-2023 01:45 PM

पटना : छपरा की मेयर राखी गुप्ता को बर्खास्त (Chapra Mayor Rakhi Gupta News) कर दिया गया है। उन पर ये कार्रवाई इसलिए हुई क्योंकि राखी गुप्ता 3 बच्चों की मां हैं। उन्होंने अपने हलफनामे में दो बच्चों की जानकारी दी थी। नियम ये कहता है कि मेयर का चुनाव वही लड़ सकता है। जिसके दो बच्चे हैं। दो से अधिक बच्चे जिनके हैं वो मेयर का चुनाव नहीं लड़ सकता। नियम के अनुसार, मेयर के चुनाव उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा जिसने तीसरे बच्चे को गोद ले रखा है।

इतना ही नहीं अगर मेयर के चुनाव में खड़े होने वाले का तीसरा बच्चा है और उसने इस बच्चे को किसी को गोद दे दिया है। तब भी तीसरे बच्चे का बायोलॉजिकल फादर या मदर उसे माना जाएगा। ऐसा मानकर उसकी पात्रता रद्द कर दी जाएगी।
 

क्या कहता है निर्वाचन आयोग

पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता मणि भूषण सिंगर कहते हैं 2022 में निर्वाचन आयोग की ओर से नियमें कुछ बदलाव किए गए थे। नियमों को सख्त किया गया था। 'हम दो, हमारे दो' के नियमों को मजबूती से पालन करने के लिए चुनाव आयोग ने दो चाइल्ड पॉलिसी के तहत इसे मेयर चुनाव के लिए भी अनिवार्य किया था। लेकिन मेयर राखी गुप्ता के मामले में पता चला कि उन्होंने जानकारी छुपाई।

इसलिए राखी गुप्ता पर हुआ एक्शन

निर्वाचन आयोग ने गलत हलफनामा दाखिल करने के मामले में राखी गुप्ता को दोषी पाया है। जिसके तहत उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। राखी गुप्ता ने पहली बार मेयर का चुनाव लड़ा था और उन्होंने इसमें जीत हासिल की थी। अब राखी गुप्ता इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में जाने का मन बना रही हैं। उनका कहना है कि कोर्ट मेरे साथ न्याय करेगा।

यह है नियम

- बिहार में निकाय चुनाव आम चुनाव 2022 में 2 बच्चों के माता-पिता ही उम्मीदवार हो सकते हैं।
- अगर किसी व्यक्ति के दो से अधिक संतान हैं और वह तीसरी संतान को गोद दे देते हैं तो भी वह मेयर के चुनाव के लिए अयोग्य हो जाएंगे।

- चुनाव आयोग तीसरी संतान को जैविक पिता मानेगा।

- गोद लेने वाला व्यक्ति उसका पिता नहीं माना जाएगा।

- गोद देने के बाद भी उसकी तीसरी संतान की वास्तविक संख्या में कोई कमी नहीं मानी जाएगी।

- ऐसे दंपत्ति या चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार चुनाव के लिए अयोग्य घोषित कर दिए जाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.