पालतू डॉगी ने 9 बच्‍चे दिए तो मनाई छठी, फोक डांस के बीच 400 गांव वालों ने उड़ाई दावत

Updated on 14-11-2023 01:26 PM
कानपुरः कभी-कभी जब आप जीवन में किसी बात से निराश होते हैं तो आपको बहुत मामूली चीजों से प्रेरणा मिल जाती है। आप घर में थके हारे आते हैं और आपका पालतू कुत्‍ता दुम हिलाते हुए आपके चारो तरफ घूमने लगता है। उसे अपनी गोद में उठाकर आपके भीतर एक नए उत्‍साह का संचार हो जाता है। आप अपने सारे दुख भूलकर नए सिरे से जीवन जीने के लिए तैयार हो जाते हैं। यूपी के कानपुर से पालतू कुत्‍ते और उसकी मालकिन का ऐसा ही अनोखा प्‍यार सामने आया है। भिलवा कस्‍बे के गांव मेरापुर में रहने वालीं राजकली की पालतू डॉगी चटनी ने हाल ही में नौ बच्‍चों का जन्‍म दिया। राजकली ने इन बच्‍चों की छठी मनाई और पूरे गांव को दावत दिया। करीब 400 गांव वाले इस मौके पर आए और लजीज व्‍यंजनों का स्‍वाद उठाया। साथ ही फोक डांस की धुन पर प्रोफेशनल कलाकारों ने जमकर धमाल मचाया। इस अनोखी दावत के बारे में जिसने भी सुना, उसके मुंह से सिर्फ तारीफ ही निकली।

38 साल की राजकली का पूरा जीवन दुखों से भरा हुआ था। वह यहां अपनी चार साल की बेटी के साथ रहती हैं। राजकली ने बताया कि दस सालों के भीतर वह दो बार विधवा हुईं। जब वह भानवनात्‍मक रूप से पीड़ा झेल रही थीं, उस समय उनके जीवन में चटनी आई। राजकली का कहना है कि चटनी ने उन्‍हें जीवन में धैर्य रखने की ताकत दी। चटनी उनके लिए धन और स्‍वास्‍थ्‍य दोनों ही मामलों में बहुत लकी रही है। उन्‍होंने इस छठी समारोह के लिए एक लाख रुपये खर्च किए। गांव वालों को शाकाहारी व्‍यंजन परोसे गए। इसके अलावा प्रोफेशनल डांसर भी बुलाए गए थे। इन लोगों ने लोकधुनों पर परफॉर्म किया। इस मौके पर राजकली के घर और पूरी गली को रंग-बिरंगी झालरों और लाइट से सजाया गया।

पिल्‍लों के पंजों में लगाया आलता, महिलाओं ने गाए सोहर


राजकली ने बताया कि जैसे किसी परिवार में बच्‍चे का जन्‍म होने पर छठी कार्यक्रम किया जाता है, ठीक उसी तरह मैंने अपने पालतू डॉगी के बच्‍चों के लिए किया। चटनी और उसके सभी बच्‍चों के पंजों पर गांव की महिलाओं ने आलता (लाल रंग) लगाया। साथ ही सोहर भी गाया। जैसे ही आसपास के गांवों में यह सूचना फैली, लोग चटनी और उसके बच्‍चों के साथ सेल्‍फी खिंचवाने के लिए पहुंचने लगे। राजकली का कहना है कि चटनी ने इससे पहले भी बच्‍चे जन्‍में थे पर उनकी संख्‍या तीन या चार ही थी। इस बार जब उसने 9 बच्‍चों को जन्‍म दिया तो उन्‍होंने इसको सेलिब्रेट करने की सोची। राजकली अपने पति के खेतों पर खेती करवाती हैं। इसके अलावा उनके पास एक दर्जन से ज्‍यादा गाय और भैंसे हैं। इसका दूध बेचकर वह अपना परिवार चलाती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.