मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, 75 ग्राम पंचायतें हुईं “बाल विवाह मुक्त”

Updated on 20-09-2025 12:29 PM

सूरजपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस पर छत्तीसगढ़ ने सामाजिक सुधार की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। सूरजपुर जिले की 75 ग्राम पंचायतों को “बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत” घोषित किया गया है। विगत दो वर्षों में इन पंचायतों में बाल विवाह का एक भी प्रकरण दर्ज न होने के आधार पर यह मान्यता प्रदान की गई।

इस उपलब्धि के पीछे राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की सतत पहल, सक्रिय मार्गदर्शन और नेतृत्व को निर्णायक माना जा रहा है।उनके नेतृत्व में विभाग ने गाँव-गाँव तक जागरूकता अभियान चलाया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों को सक्रिय किया तथा समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित की।

श्रीमती राजवाड़े ने कहा, कि सूरजपुर जिले की यह पहल केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी। प्रधानमंत्री जी के अमृत महोत्सव वर्ष में यह उपलब्धि समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक सशक्त संदेश है।

सामुदायिक भागीदारी की सराहना  : 

जिला प्रशासन ने इस पहल की सफलता में महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय समुदाय की संयुक्त भूमिका की सराहना की। सभी के सामूहिक प्रयास से यह सुनिश्चित हुआ कि शिक्षा और जागरूकता को प्राथमिकता मिले और कोई भी बाल विवाह न हो।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 10 मार्च 2024 को “बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान” की शुरुआत हुई थी। यह अभियान यूनिसेफ के सहयोग से और मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।राज्य सरकार ने बाल विवाह उन्मूलन को सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में रखा है और विभाग लगातार जनजागरूकता, निगरानी और सामाजिक सहभागिता को मजबूत कर रहा है।

सूरजपुर की इस सफलता से प्रेरित होकर अब छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में भी पंचायतों और नगरीय निकायों को “बाल विवाह मुक्त” घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिन जिलों में विगत दो वर्षों में बाल विवाह का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है, वहां शीघ्र ही प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
छत्तीसगढ़ के बस्तर में आत्मसमर्पण के बाद पूर्व नक्सलियों को शिक्षा से जोड़ने की कोशिशों के बीच 8 पूर्व नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु ने स्टडी लीव बढ़ाने की मांग करने वाले 15 डॉक्टरों की याचिकाएं खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि 3 मार्च 2025 के…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 2 जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। सूरजपुर जिले के घाट पेंडारी में उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा ट्रक पलट गया।…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते दिसंबर में लंबी दूरी की 6 एक्सप्रेस ट्रेनों के कुछ फेरे रद्द…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम…
 02 October 2026
महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज और आत्मनिर्भर गांव की सोच को छत्तीसगढ़ में जमीन पर उतारने के लिए नवा रायपुर में सेवाग्राम बनाने की योजना शुरू हुई थी। इसके पीछे सोच…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
Advt.