बेमेतरा में हिंसक घटना के विरोध में आज VHP का छत्‍तीसगढ़ बंद, रायपुर में बवाल, तोड़ी गईं बसें

Updated on 10-04-2023 07:56 PM

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के एक गांव में हुई दो समुदायों के बीच हुई झड़प में एक युवक की जान चली गई थी.इस हत्या के विरोद में विश्व हिंदूं परिषद ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आयोजन किया है.इस दौरान सोमवार को रायपुर बस स्टैंड में विहिप कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया.उन्होंने बस में तोड़ फोड़ की. विहिप के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बस स्टैंड बंद कराने पहुंचे हैं.

कहां कहां बंद कराने पहुंचे विहिप कार्यकर्ता

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने रायपुर के सबसे बड़े मार्केट शास्त्री बाजार को बंद करा दिया है.बंद के दौरान बड़ी संख्या में विहिप के कार्यकर्ता जय स्तंभ चौक और शास्त्री बाजार में जुटे हैं. विश्व हिंदू परिषद के इस बंद को बीजेपी ने भी अपना समर्थन दिया है.

बेमेतरा में 22 साल के भुनेश्वर साहू की हत्या के बाद उनके परिजन आरोपियों की फांसी देने की मांग कर रहे हैं.बंद के दौरान किसी प्रकार की हिंसा और अप्रीय स्थिति से निपटने के लिए शहर के हर चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है.

बेमेतरा में हुई हिंसा में युवक की मौत

बेमेतरा जिले के बीरनपुर में आठ अप्रैल को एक बच्चे से मारपीट की घटना सामने आई थी.इसके बाद दो पक्षों में झड़प हो गई. इस झड़प में 22 साल के भुनेश्वर साहू की मौत हो गई. इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है.पुलिस जब मौके पर पहुंची तो गुस्साए लोगों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया था. इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.

वहीं कुछ लड़कों ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी थी. इसके बाद अलग-अलग रास्तों से जाकर दूसरे पक्ष के घरों में आग लगाने की कोशिश की गई थी. इन घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी थी. गांव में मोबाइल जैमर लगा दिए गए. इससे गांव में फोन कॉल तो हो रहे हैं लेकिन इंटरनेट नहीं चल रहा है.

बंद को लेकर पुलिस ने की तगड़ी व्यवस्था

विश्व हिंदु परिषद के छत्तीसगढ़ बंद को लेकर रायपुर में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने तगड़ी व्यवस्था की है। जगह-जगह पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही पेट्रोलिंग और कुछ स्थानों पर फिक्स पिकेट को तैनात किया गया है, ताकि कहीं भी किसी नागरिक को परेशानी होगी तो स्थानीय थाना प्रभारी से या ज़िला कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9479191099) से संपर्क कर अपनी परेशानी से अवगत करा सकते हैं। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने लोगों से अपील है कि बंद के दौरान शांति और सदभाव बनाये रखें।

विहिप ने किया छत्तीसगढ़ बंद का एलान

विहिप के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा ने घटना की न्यायिक जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। विहिप ने सुबह 11 से शाम पांच बजे तक चक्काजाम करने की भी घोषणा की है। विहिप के बंद को छत्तीसगढ़ चैंबर आफ कामर्स का समर्थन नहीं मिला है। चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष अमर परवानी ने कहा, हम दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हैं।

इधर, भाजपा के नेताओं ने राजधानी के जयस्तंभ चौक में एकत्र होकर बंद का आह्वान किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने आरोप लगाया कि सरकार प्रदेश को तालिबान बना रही है। इसके जवाब में कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्‍ला ने कहा कि संघ पोषित राजनीतिक गिद्ध माहौल बिगाड़ने को घरों से निकले हैं।

मुख्यमंत्री ने की शांति बनाए रखने की अपील

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जो घटना घटी है वह नहीं होनी चाहिए थी। दो बच्चों की लड़ाई में एक नौजवान की हत्या हो गई। जो शिकायतें मिली हैं उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है।

सोमवार को विश्व हिंदु परिषद के छत्तीसगढ़ बंद को लेकर रायपुर पुलिस ने तगड़ी व्यवस्था की है। जगह-जगह पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही पेट्रोलिंग और कुछ स्थानों पर फिक्स पिकेट को तैनात किया गया है, ताकि कहीं भी किसी नागरिक को परेशानी होगी तो स्थानीय थाना प्रभारी से या ज़िला कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9479191099) से संपर्क कर अपनी परेशानी से अवगत करा सकते हैं। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने लोगों से अपील है कि बंद के दौरान शांति और सदभाव बनाये रखें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.