छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा को मुख्यमंत्री ने दी 10 लाख की सम्मान राशि
Updated on
06-11-2025 01:13 PM
रायपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विश्व कप विजय पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि टीम की सफलता में छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी का अहम योगदान रहा है, जिन्होंने फिजियोथैरेपिस्ट और स्पोर्ट्स साइंस विशेषज्ञ के रूप में खिलाड़ियों की फिटनेस और रिकवरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इस उत्कृष्ट योगदान के सम्मान में राज्य सरकार ने ₹10 लाख की सम्मान राशि प्रदान करने की घोषणा की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आकांक्षा सत्यवंशी ने साबित किया है कि छत्तीसगढ़ की बेटियाँ हर क्षेत्र में देश का गौरव बन सकती हैं। उनकी सफलता पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत है। राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर कार्यरत है ताकि छत्तीसगढ़ से और भी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करें।
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…