छत्तीसगढ़ का चुनावी स्लोगन 'वोट देहे बर जाबो जी चुनई तिहार मनाबो जी'

Updated on 26-08-2023 02:40 PM

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की टीम तीन दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंची है। इस बार चुनाव का स्लोगन – वोट देहे बर जाबो जी चुनई तिहार मनाबो जी बनाया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को प्रेस वार्ता में आगामी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जानकारी दी। उन्होंने सभी वोटर्स को चुनाव में बढ़चढ़ कर भाग लेने का अनुरोध किया।

रेस कांफ्रेंस में निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय, निर्वाचन आयुक्त अरूण गोयल भी मौजूद रहे. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, चुनाव में फेक न्यूज या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजनीतिक पार्टियों से सुझाव आया हुआ है। जो प्रचार मटेरियल आता है उसे भेजने के लिए सिर्फ एक गाड़ी दी जाती है।  इस नियम में शिथिलता लाने की मांग की गई है। 2 किलोमीटर के अंदर बूथ बनाने का भी सुझाव आया है।

उन्होंने बताया 51 जनरल, 29, एसटी, 10 एससी के लिए रिजर्व है। राज्य में कुल 1.9 करोड़ मतदाता हैं। महिला वोटर की संख्या 98.5 लाख है, जो पुरुषों से ज्यादा है। प्रदेश में पुरुष मतदाता 98.2 लाख हैं। प्रदेश में 762 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।  100 साल से ज्यादा उम्र के 2948 मतदाता प्रदेश में हैं। प्रदेश में 4 लाख 43 हजार नए वोटर हैं।

प्रचार में प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील
झूठी न्यूज फैलाने पर निर्वाचन आयोग की कड़ी नजर रहेगी। भारत निर्वाचन आयोग ने कलेक्टरों को स्ट्रांग सोशल मीडिया सेल बनाने के निर्देश दिए हैं। फेक न्यूज होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गलत अफवाह से चुनाव प्रकिया खराब करने का प्रयास हुआ तो सख्त करवाई होगी। भारत निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों से अपील की है कि चुनाव प्रचार में प्लास्टिक का इस्तेमाल न करे, चुनाव में पर्यावरण का ध्यान रखें।

घर पर ही मतदान कर सकेंगे बुजुर्ग
निर्वाचन आयुक्त ने बताया, टॉयलेट, पानी, बाथरूम, हेल्प डेस्क, व्हील चेयर, वॉलंटियर्स सभी बूथ में उपलब्ध रहेंगे। 80 वर्ष से ऊपर के मतदाता घर से मतदान कर सकेंगे। इन्हें 12D फॉर्म भरना होगा। टीम घर आकर मतदान करवाएगी। भरतपुर सोनहत जैसे दुरुस्त इलाके में 112 बूथ ऐसे हैं, जहां सिर्फ 12 वोटर्स हैं। कुल 139 पोलिंग बूथ में 12 मतदाता हैं वहीं 143 पोलिंग बूथ में 5 मतदाता ही हैं. यहां भी आयोग ने मतदान की व्यवस्था की है।

जानिए पोलिंग बूथ

टोटल पोलिंग स्टेशन – 24,109
अर्बन – 4853
रूरल – 19,256
संगवारी – 900
यूथ मैनेज बूथ – 90
दिव्यांग मैनेज बूथ – 90
आदर्श बूथ – 450
वेब कास्टिंग – 12055
बॉर्डर चेक पोस्ट

पुलिस के लिए 23 चेक पोस्ट
एक्ससाइज डिपार्टमेंट – 31
ट्रांसपोर्ट 16
फारेस्ट 35
टोटल 105



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.