रायपुर । राजस्व-आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 899.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 1 जून से 29 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1862.9 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 497.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 910.4 मिमी, बलरामपुर में 1312.8 मिमी, जशपुर में 780.9 मिमी, कोरिया में 929.2 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 922.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
इसी प्रकार, रायपुर जिले में 742.1 मिमी, बलौदाबाजार में 937.3 मिमी, गरियाबंद में 853.9 मिमी, महासमुंद में 689.5 मिमी, धमतरी में 781.3 मिमी, बिलासपुर में 840.8 मिमी, मुंगेली में 940.1 मिमी, रायगढ़ में 871.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 525.9 मिमी, जांजगीर-चांपा में 981.8 मिमी, सक्ती 843.8 मिमी, कोरबा में 1213.5 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 929.1 मिमी, दुर्ग में 533.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 702.7 मिमी, राजनांदगांव में 869.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 981.3 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 643.4 मिमी, बालोद में 908.3 मिमी, बेमेतरा में 496.2 मिमी, बस्तर में 945.8 मिमी, कोण्डागांव में 860.8 मिमी, कांकेर में 1066.1 मिमी, नारायणपुर में 1002.7 मिमी, दंतेवाड़ा में 1110.8 मिमी और सुकमा जिले में 1195.8 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
बिलासपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…