मनजिंदर सिंह सिरसा के दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर छत्तीसगढ़ में भी हर्ष

Updated on 21-02-2025 11:19 AM

रायपुर। दिल्ली सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा जी को दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने पूरे प्रदेश वासियों की तरफ से बधाई देते हुए कहा कि कहा कि सिक्ख समाज की आन बान और शान के प्रतीक मनजिंदर सिंह सिरसा दिल्ली ही नहीं पूरे देश में सिक्ख समाज के सरबत का भला के नियम पर कार्य कर समाज सहित देश हित में कार्य करेगें|

सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा जी ने सिक्ख समाज, धार्मिक संगठनों, सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में अपनी उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। उनकी प्रेरणादायक नेतृत्व क्षमता और संघर्षशील व्यक्तित्व ने समाज के हितों की रक्षा के लिए हमेशा आवाज़ बुलंद की है। गुरुद्वारों की सेवा हो, सिक्ख समाज के अधिकारों की रक्षा हो या ज़रूरतमंदों की सहायता—उन्होंने हर मोर्चे पर अपनी कर्मठता और निष्ठा का परिचय दिया है।

उनके दिल्ली सरकार में मंत्री बनने से समाज को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। हमें विश्वास है कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनहित में प्रभावी कार्य करेंगे और सिक्ख समाज सहित संपूर्ण समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहेंगे।

छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज इस गौरवशाली उपलब्धि पर एकजुट होकर हर्ष व्यक्त करता है और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी  के सामने अरदास करता है कि वाहेगुरु सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा जी को सेवा और जनकल्याण के कार्यों में अपार सफलता प्रदान करें।

छत्तीसगढ़ सिख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह सैनी, सुरजीत सिंह छाबड़ा, हरविंदर सिंह खालसा, स्वर्ण पाल सिंह चावला, मनजीत सिंह, मानवेंद्र सिंह डडियाला, मनदीप सिंह बिट्टू , इंदरवीर सिंह कोहली,  कुलदीप सिंह मोंगा ने वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह! के नारे के साथ दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा को बधाई शुभकामनाएं दी है |


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.