साय सरकार के 7 माह में छत्तीसगढ़ बदहाल : दीपक बैज

Updated on 23-07-2024 06:31 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार के सात माह के कार्यकाल को विफल बताते हुए राज्य में कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और कुशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

सरकार की विफलताएं और कुशासन:
    लॉ एंड ऑर्डर: एसपी कलेक्टर कार्यालय को जलाने की घटना, मॉब लिंचिंग, राजधानी में गोलीबारी और गौ तस्करी की घटनाएं।
    महिलाओं के प्रति अपराध: महिलाओं और बच्चियों के प्रति अपराधों में बढ़ोतरी, पोटाकेबिन में बच्ची की जलकर मौत, मासूम बच्चियों के साथ छेड़खानी।


    नक्सलवाद: नक्सलवादी घटनाओं में वृद्धि और सरकार द्वारा कोई ठोस नक्सल नीति का अभाव।

    अपराध: हत्या, डकैती, लूट, चाकूबाजी, बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की घटनाओं में बढ़ोतरी।

दीपक बैज ने आंकड़े पेश करते हुए बताया कि साय सरकार के 7 माह में हत्या की 499, अपराधिक मानव वध की 21, बलवा की 372, डकैती की 23, लूट की 204, गृहभेदन की 1885, चोरी की 3939, बलात्कार की 1291, और यौन उत्पीड़न की 803 घटनायें हुई हैं।


बैज ने केंद्र सरकार को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अब केंद्र शासित सरकार बन चुकी है। सभी निर्णय पीएमओ से लिए जा रहे हैं।

वहीं केंद्रीय बजट को निराशाजनक बताते हुए उन्होंने कहा कि निम्न और मध्यम वर्ग पर भार डाला गया है, टैक्स छूट की सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया। बजट में महंगाई से राहत देने के लिए कोई उपाय नहीं किया गया और 30 लाख खाली सरकारी नौकरियों को भरने के बारे में कोई घोषणा नहीं हुई। बिहार और आंध्रप्रदेश के लिए विशेष प्रावधानों की आलोचना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे आदिवासी बाहुल्य राज्य की उपेक्षा की गई है।

विधानसभा घेराव का ऐलान:
दीपक बैज ने कहा कि साय सरकार की विफलताओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर 24 जुलाई को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। जनता के जानमाल की सुरक्षा में विफल सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
दुर्ग । मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की ओर पैदल निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। रात में अंधेरे…
 14 October 2026
रायपुर। रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी  विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत…
 14 October 2026
गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से बना महतारी सदनरायपुर । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामूहिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सक्ती जिले के डभरा विकासखंड…
 14 October 2026
रायपुर । आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है।…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में…
 14 October 2026
बेमेतरा । बेटियां परिवार की खुशियों और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक अवसर एवं सहयोग उपलब्ध कराना समाज…
 14 October 2026
जांजगीर-चांपा । युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज…
 14 October 2026
रायपुर । रायपुर सराफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सराफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन तथा…
Advt.