छत्तीसगढ़ को दो श्रेणियों में आयुष्मान उत्कृष्टता पुरस्कार मिला

Updated on 28-09-2022 05:10 PM
छत्तीसगढ़ आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में देशभर में सबसे ज्यादा शासकीय अस्पतालों को पंजीकृत करने वाला राज्य बन गया है। वहीं आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से महिलाओं का इलाज करने में भी छत्तीसगढ़ देश में अव्वल है। इसके लिए रविवार को दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को दो श्रेणियों में आयुष्मान उत्कृष्टता पुरस्कार मिला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में आयुष्मान भारत के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी प्रदेश लगातार कीर्तिमान रच रहा है। रविवार 26 सितंबर को दिल्ली में आयोजित आरोग्य मंथन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर के दो पुरस्कार मिले हैं।

दिल्ली में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 4 वर्ष पूरे होने पर और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के एक वर्ष पूरे होने पर दो दिवसीय आरोग्य मंथन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान राज्य में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से उपचारित कुल हितग्राहियों में से 58 फीसदी महिलाओं का इलाज किया गया है। लैंगिक समानता को ध्यान में रखते हुए महिलाओं को इतनी बड़ी संख्या में योजना के माध्यम से उपचार देने वाला देश का ये इकलौता राज्य है। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने प्रदेश को आयुष्मान उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया है।

इसके साथ ही आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में छत्तीसगढ़ ने 9 हजार से ज्यादा शासकीय अस्पतालों का पंजीयन कर लिया है। इसके लिए भी राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर आयुष्मान उत्कृष्टता पुरस्कार से नवाजा गया है। छत्तीसगढ़ की ओर से सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग आर. प्रसन्ना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं भीम सिंह, उपसंचालक राज्य नोड़ल एजेंसी डॉ श्रीकांत राजिमवाले ने यह पुरस्कार केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के हाथों ग्रहण किया। इस दौरान नीति आयोग के अधिकारी, अन्य राज्यों से आए स्वास्थ्य महकमे के सचिव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी समेत योजना से जुड़े हुए देशभर के प्रतिनिधि मौजूद थे। नई दिल्ली स्थित अशोका होटल में दो दिवसीय आरोग्य मंथन 2022 का आयोजन हुआ। 25 सितंबर और 26 सितंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

क्या है डिजिटल मिशन
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ कार्ड बनाए जाने हैं। जिसके जरिए मरीज के जांच संबंधित सारे दस्तावेज आॅनलाइन उपलब्ध रहेंगे। कार्ड के माध्यम से इन दस्तावेजों को किसी भी अस्पताल के चिकित्सक देख सकेंगे। साथ ही अपने मोबाइल पर मरीज खुद भी अपनी जांच संबंधित सभी दस्तावेज देख सकेगा। मरीज को दस्तावेजी औपचारिकताओं से ये इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ कार्ड निजात दिला देगा। इस दिशा मे छत्तीसगढ़ तेजी से काम कर रहा है। जिसके सकारात्मक परिणााम राज्य के निवासियों को बहुत जल्द नजर आने लगेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.