छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025-26: कोरिया जिले में होंगे विविध आयोजन
Updated on
05-08-2025 06:27 PM
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2025 -26 को 'रजत जयंती वर्ष' के रूप में 15 अगस्त से 31 मार्च 2026 तक मनाया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर पूरे राज्य में गौरव, आत्मावलोकन और संकल्प के साथ विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।
इसी क्रम में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने विभागवार प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा साझा की।
बैठक में शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के आलोक में रजत जयंती वर्ष के आयोजनों को स्थानीय पर्व-त्योहारों और सामाजिक-सांस्कृतिक अवसरों से जोड़ते हुए जनभागीदारी बढ़ाने पर बल दिया गया।
कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे जिला, विकासखंड, ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर अपने-अपने कार्यक्रमों की कार्ययोजना निर्धारित समय-सीमा में तैयार करें और विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं, किसानों, मजदूरों, उद्यमियों, हितग्राहियों, जनप्रतिनिधियों तथा स्वैच्छिक संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें।
31 मार्च 2026 तक मनाया जाएगा रजत जयंती समारोह शासन से प्राप्त मुख्य प्रस्तावित गतिविधियों में 15 अगस्त से 19 अगस्त तथा 1 से 6 नवम्बर के बीच संस्कृति विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ी फिल्म फेस्टिवल, लोकनृत्य महोत्सव, शिल्प मेला, कलांजलि, देशभक्ति गीत प्रतियोगिता सहित सभी सांस्कृतिक उत्सवों को रजत जयंती थीम पर आयोजित किया जाएगा।
28 अगस्त से 31 अगस्त तथा 1 से 7 सितंबर के बीच स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बाल पंचायत, एआई साक्षरता सप्ताह, एलुमिनाई मीट, पुस्तक वाचन दिवस, टीकाकरण अभियान, महतारी सम्मेलन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 20 से 27 अगस्त के बीच पोषण मेला, महतारी सम्मेलन, महतारी मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित की जाएगी व 8 से 23 सितंबर को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग टेक फेस्ट, जॉब फेयर, सेमिनार, रजत जयंती पुस्तक मेला जैसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को जोड़ेगा।
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत डोमनापारा के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह 2026 के तहत ‘आंगन…
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों…
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर हितग्राहियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया। कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम अड़ेगा की रहने वाली माधुरी सिदार के…
महासमुंद में 36 आयुष संस्थानों से मिल रही निःशुल्क ओपीडी, दवा और परामर्श की सुविधा; हर गुरुवार 60$ बुजुर्गों के लिए ‘सियान जतन क्लिनिक’रायपुर । महासमुंद जिले में आयुष चिकित्सा…
सिंचाई की सुविधा ने बदली खेती की तस्वीर, धान के साथ गेहूं, सरसों, उड़द और मूंगफली की कर रहे खेती; सालाना करीब एक लाख रुपये की आमदनीरायपुर ।कभी सिंचाई के…
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…