छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर सूरजपुर में तीन दिवसीय कार्यक्रम में झलकेगी सांस्कृतिक विरासत

Updated on 01-11-2025 12:21 PM

सूरजपुर।  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत महोत्सव के अवसर पर सूरजपुर जिले में 02 नवंबर से 04 नवंबर तक तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सूरजपुर के बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के समीप स्थित स्टेडियम ग्राउंड में संपन्न होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कला और परंपरा की मनमोहक झलक देखने को मिलेगी।

राज्योत्सव के इस आयोजन में प्रदेश व सरगुजा संभाग के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार एवं लोकप्रिय गायक अपनी प्रस्तुतियों से समूचे जिले को संगीतमय बना देंगे। कार्यक्रम के पहले दिन 02 नवंबर को ’’लव मी इंडिया’’ फेम गायिका स्तुति जायसवाल, 03 नवंबर को ’’हाय रे सरगुजा नाचे’’ फेम गायक संजय सुरीला, और 04 नवंबर को ’’हमर पारा तुहर पारा’’ फेम गायक सुनील मानिकपुरी अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे।

कार्यक्रम में लोक कलाकारों के साथ-साथ जिले के शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े विद्यार्थी भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। जिले के 57 शैक्षणिक संस्थानों जिनमें एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड, स्वामी आत्मानंद विद्यालय, एकलव्य विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, छात्रावास, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, नर्सिंग कॉलेज सहित शासकीय व अशासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हैं, वे पारंपरिक नृत्य एवं लोकनृत्य प्रस्तुतियों से राज्योत्सव अपनी छंटा बिखेरेंगे।

इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े होगीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी एवं खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, सहित रामसेवक पैकरा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम, चिन्तामणि महाराज, सांसद सरगुजा, भूलन सिंह मराबी, विधायक प्रेमनगर, शकुंतला पोर्ते, विधायक प्रतापपुर, चन्द्रमणी पैकरा, अध्यक्ष जिला पंचायत सूरजपुर; एवं जिले की नगरीय निकायों व जनपद पंचायतों के अध्यक्षगण भी शामिल होंगे।

सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे छत्तीसगढ़ राज्य के रजत महोत्सव पर आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर छत्तीसगढ़ी संस्कृति, लोककला और परंपराओं का आनंद लें। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर भी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.