इंटर स्टेट यूथ रेडक्रॉस ट्रेनिंग कैंप में छत्तीसगढ़ दल हरियाणा रवाना

Updated on 24-08-2025 12:48 PM

बेमेतरा । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी राज्य शाखा हरियाणा द्वारा 22 से 28 अगस्त 2025 तक पंजाबी धर्मशाला, ब्रह्मसरोवर (कुरुक्षेत्र, हरियाणा) में इंटर स्टेट यूथ रेडक्रॉस ट्रेनिंग कैंप (पुरुष) का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ दल का प्रतिनिधित्व बेमेतरा जिले के रोशन लाल वर्मा, सहायक परियोजना अधिकारी, जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज बेमेतरा द्वारा किया जा रहा है। 25 सदस्यीय दल में 22 विद्यार्थी, 2 काउंसलर एवं 1 दल प्रबंधक शामिल हैं। यह दल 21 अगस्त को रायपुर रेलवे स्टेशन से समता एक्सप्रेस के माध्यम से रवाना हुआ। दल में कबीरधाम से बालाराम साहू एवं बालोद से डॉ. तुला साहू काउंसलर के रूप में शामिल हुए हैं।

इस प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को न केवल शैक्षणिक और व्यक्तित्व विकास का अवसर मिलेगा, बल्कि वे ट्रेकिंग, नाटक, संगीत, नृत्य, निबंध लेखन, वाद-विवाद, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं हस्तकला जैसी गतिविधियों के माध्यम से अपनी विविध प्रतिभाओं का प्रदर्शन भी करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक चेतना का विकास करना है। शिविर के दौरान आयोजित सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियाँ न केवल प्रतिभागियों के आत्मविश्वास को बढ़ाएँगी, बल्कि उनमें टीमवर्क और सकारात्मक सोच की भावना को भी मजबूत करेंगी। कलेक्टर एवं सह-अध्यक्ष, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा बेमेतरा, रणबीर शर्मा ने पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
जशपुरनगर।निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया का विक्रय किए जाने की शिकायत पर कृषि विभाग पत्थलगांव की टीम ने पत्थलगांव विकासखंड के अन्नपूर्णा खाद भंडार का निरीक्षण एवं सत्यापन…
 10 August 2026
सूरजपुर।  विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर द्वारा आदिवासी आवासीय कन्या परिसर विद्यालय, चंपक नगर सूरजपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधान…
 10 August 2026
जशपुरनगर। भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य में बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं पूर्व तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस का आयोजन…
 10 August 2026
सूरजपुर।  पीएमश्री शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जयनगर में विगत दिवस बैगलेस डे के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज…
 10 August 2026
सुकमा। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने जिले के ग्रामीण अंचलों में जरूरतमंद परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव की नई इबारत लिखी है। ग्राम पंचायत बोकड़ाओडर, जनपद पंचायत छिंदगढ़ निवासी श्रीमती…
 10 August 2026
सुकमा। शिक्षण संचालनालय एवं एससीईआरटी रायपुर के निर्देशानुसार शैक्षणिक कैलेंडर 2026 के तहत शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, सुकमा में आयोजित बेगलेस डे छात्राओं के लिए ज्ञान, संस्कृति और रचनात्मकता का अनूठा…
 10 August 2026
सुकमा। कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह मार्गदर्शन में पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच…
 10 August 2026
एमसीबी।भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर (PIB) द्वारा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान” के अंतर्गत वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन होटल हसदेव इन, मनेन्द्रगढ़ में किया गया। कार्यक्रम…
 10 August 2026
अम्बिकापुर।  कलेक्टर  अजीत वसंत ने रविवार को विकासखण्ड उदयपुर का दौरा किया। उन्होंने मलेरिया प्रभावित क्षेत्र मतरिंगा पहुंचकर मौके पर स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र में जांच के दौरान वर्तमान में…
Advt.