छत्तीसगढ़ को मिलेगी एक और नई तहसील:अब कुकदूर के लिए जारी हुई सूचना

Updated on 12-10-2022 05:51 PM

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक और नई तहसील के गठन की कवायद शुरू हुई है। यह तहसील कुकदूर में बननी है। इसके लिए पंडरिया तहसील को पुनर्गठित किए जाने का प्रस्ताव है। राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने इसकी सूचना प्रकाशित कर 60 दिनों के भीतर दावा-आपत्ति मंगाई है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव जनक प्रसाद पाठक ने नई सूचना प्रकाशित कराई है। इसके मुताबिक कबीरधाम की पंडरिया तहसील के पुनर्गठन का प्रस्ताव है। पंडरिया से अलग कर एक और तहसील कुकदूर बनाने का प्रस्ताव है। इसमें 18 पटवारी हलकों के 98 गांवों को शामिल करने की योजना है। इसकी सीमाएं उत्तर में मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के बिजाग तहसील आएगी।

दक्षिण में कबीरधाम की पंडरिया तहसील, पूर्व में मुंगेली की लोरमी तहसील और पश्चिम में कबीरधाम की बोडला तहसील होगी। पिछले दिनों राजस्व विभाग ने पंडरिया तहसील से अलग करके कुंडा तहसील और कवर्धा से अलग कर पिपरिया को तहसील बनाने की प्रक्रिया शुरू की थी। कबीरधाम जिले में अभी चार तहसीलें कवर्धा, पंडरिया, बोडला और सहसपुर-लोहारा है। नई तहसीलों के अस्तित्व में आ जाने से इनकी संख्या बढ़कर सात हो जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि प्रशासनिक इकाइयों को छोटा रखने की गरज से इन तहसीलों का गठन किया जा रहा है।

कुंडा में 88 गांव प्रस्तावित

कुंडा तहसील में 88 गांव शामिल होने हैं। इस नई तहसील की उत्तरी सीमा पंडरिया तहसील, दक्षिण में बेमेतरा जिले की बेमेतरा तहसील, पूर्व में मुंगेली जिले की मुंगेली तहसील और पश्चिम में कबीरधाम जिले की कवर्धा तहसील आनी है।

पिपरिया में 99 गांव आएंगे

कवर्धा तहसील से अलग कर पिपरिया को भी नई तहसील बनाया जाना है। इसमें कुल 99 गांव और एक नगर पंचायत को शामिल करने का प्रस्ताव है। इसकी सीमाएं उत्तर-पश्चिम दिशा में कवर्धा तहसील से जुड़ेगी। इसके दक्षिण में सहसपुर-लोहारा तहसील और पूर्व में बेमेतरा जिले की साजा और बेमेतरा तहसीलें आएंगी।

अभी प्रदेश भर में 178 तहसीलें

छत्तीसगढ़ में अभी 178 तहसीलें हैं। वहीं 70 के करीब उप तहसीलें भी कार्यरत हैं। अभी नये बने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में ही साल्हेवारा को तहसील बनाया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 26 नई तहसीलों के गठन की घोषणा की थी। इसमें से कबीरधाम जिले की ये दोनों प्रस्तावित तहसीलें शामिल नहीं थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.