सावन महोत्सव में दिखा छत्तीसगढ़ी दम, रस्सी कूद में प्रियंका, गेड़ी में अनीता, टायर गेम में कौशल्या बनीं स्टार

Updated on 13-07-2025 12:35 PM

रायपुर।   सांस्कृतिक विवेकानंद उत्कर्ष परिषद द्वारा आयोजित 11वां सावन के मड़ई 2025 राजधानी के अभिनंदन पैलेस में पूरे पारंपरिक उत्साह, सांस्कृतिक रंगों और जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक हुआ। यह महोत्सव छत्तीसगढ़ी परंपरा और उत्सवधर्मिता का एक जीवंत उदाहरण रहा, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों की सहभागिता देखी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद की अध्यक्ष दीप्ति दुबे के प्रेरक स्वागत भाषण से हुआ। इसके पश्चात नीलिमा शर्मा और मोनिका मिश्रा द्वारा अतिथियों को मेमेंटो प्रदान कर उनका अभिनंदन किया गया। खेल आयोजनों का संचालन गुंजन शर्मा एवं नेहा शर्मा के कुशल नेतृत्व में हुआ।


सावन महोत्सव में दिखा छत्तीसगढ़ी दम, रस्सी कूद में प्रियंका, गेड़ी में अनीता, टायर गेम में कौशल्या बनीं स्टार 

मंच से आरजे अनिमेष ने मानसिक स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील और प्रासंगिक विषय पर एक संक्षिप्त लेकिन सारगर्भित वक्तव्य दिया। वहीं सावन क्वीन प्रतियोगिता की निर्णायक के रूप में अंकिता शर्मा ने अपनी भूमिका निभाई। अंत में, परिषद के सचिव सौरभ तिवारी ने सभी आगंतुकों और सहभागियों का आभार प्रकट किया।

खेल के विजेता इस प्रकार रही:

रस्सी कूद प्रतियोगिता: प्रियंका तिवारी,जे. पदमा,गिल्ली डंडा: ज्योति शुक्ला, लता साहू,गेड़ी दौड़: अनीता देवांगन, अनिमेष शुक्ला,टायर दौड़ प्रतियोगिता: कौशल्या, चम्मच दौड़: सपना शर्मा, नीलिमा मिश्रा।

इस आयोजन को सफल बनाने में परिषद के सक्रिय सदस्यों—दीप्ति दुबे, नीलिमा शर्मा, मोनिक मिश्रा, गुंजन शर्मा, सुभाष तिवारी, सौरभ तिवारी, शैलेन्द्र दुबे, आर्य दुबे, आरजे अनिमेष, सागर, मनीष तिवारी, जिनेन्द्र, माया दीवान और सुषमा शुक्ला—का विशेष योगदान रहा।

संरक्षक डॉ. अशोक भट्टर, सचिव सौरभ तिवारी तथा अध्यक्ष दीप्ति दुबे के मार्गदर्शन में संपन्न यह उत्सव सावन की पारंपरिक गरिमा को समकालीन संदर्भ में जीवंत करता नजर आया। पारंपरिक खेलों में महिलाओं और युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा का संचार किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.