होली पर 'छावा' ने फिर लगाई दहाड़, खूब उछली कमाई, 'द डिप्लोमैट' का नहीं हुआ कोई असर
Updated on
15-03-2025 04:30 PM
विक्की कौशल की 'छावा' ने होली के दिन एक बार फिर तगड़ी दहाड़ लगाई है। ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन चुकी इस फिल्म ने शुक्रवार को फिर से चौंकाया है, क्योंकि एक ओर जहां जॉन अब्राहम की नई फिल्म 'द डिप्लोमैट' रिलीज हुई है, वहीं होली और रमजान के कारण लोगों की व्यस्तता के बावजूद फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया है। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को 'छावा' के कारोबार में 61% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।
लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी 'छावा' का बजट 130 करोड़ रुपये है। जबकि इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 29 दिनों में 546.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। इसमें से सिर्फ हिंदी वर्जन में इसने 534.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह बजट के मुकाबले देश में 'छावा' ने 320.58% का मुनाफा कमाया है।
'छावा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 29
sacnilk के मुताबिक, विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना स्टारर 'छावा' ने 29वें दिन देश में 7.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसमें से हिंदी में 6.50 करोड़ और तेलुगू वर्जन से 75 लाख रुपये की कमाई हुई है। एक दिन पहले गुरुवार को इसने 4.50 करोड़ रुपये कमाए थे। जाहिर तौर पर, 'छावा' को होली की छुट्टी का जबरदस्त फायदा मिला है। सिनेमाघरों में शुक्रवार को औसतन 28.35% सीटों पर दर्शक नजर आए हैं। शाम के शोज में 40% तक सीटों पर दर्शक नजर आए।
'छावा' वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'छावा' अब एक महीने पुरानी हो चुकी है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका जोर कम नहीं हो रहा है। ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने 29 दिनों में करीब 89 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। जबकि देश और विदेश मिलाकर अब तक कुल 742 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया है।
'छावा' ने 29वें दिन की हिंदी में अब तक की सबसे अधिक कमाई
होली की छुट्टी की बदौलत, विक्की कौशल की पीरियड ड्रामा ने हिंदी वर्जन में 29वें दिन अब तक की सबसे अधिक कमाई की है। यहां तक कि इसने अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' को भी पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि अपने 5वें वीकेंड में यह फिल्म क्या गुल खिलाती है। हालांकि, इसे शनिवार और रविवार को जॉन अब्राहम की 'द डिप्लामैट' के कारण हल्का नुकसान हो सकता है।
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की 'कॉकटेल 2' जहां पहले वीकेंड के बाद अब वीकडेज में हिचकोले खा रही है, वहीं इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी 'मैं…
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार कटरीना कैफ और उम्दा एक्टर विक्की कौशल पिछले साल 7 नवंबर 2025 को पैरेंट बने। फैन्स उनके सोशल मीडिया अकाउंट छानते रहते हैं…
सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस जहां उनकी फिल्म 'जेलर 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं बुधवार को दिग्गज एक्टर की 173वीं फिल्म 'धर्मन' का फर्स्ट लुक टाइटल पोस्टर…
'भाबीजी घर पर हैं!' में विभूति नारायण का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए आसिफ शेख आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 42 साल पहले अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत…