छिंदवाड़ा का मॉडल अब पूरे प्रदेश में लागू होगा:‘वॉव’ मॉडल; टॉयलेट की ऑनलाइन सफाई, 10 माह में 35 लाख की कमाई

Updated on 18-08-2025 12:22 PM

छिंदवाड़ा का टॉयलेट क्लीनिंग मॉडल अब जल्द पूरे मध्य प्रदेश में लागू होने जा रहा है। किसी भी स्कूल, आंगनवाड़ी या संस्था का शौचालय गंदा मिला तो उसका प्रभारी ऑनलाइन बुकिंग कर इसकी सफाई करवा सकेगा। बुकिंग होते ही प्रशिक्षित स्वच्छता साथी मौके पर पहुंचकर मशीनों से सफाई करेगा। इसके बदले 200 से 250 रुपए शुल्क लगेगा। निजी शौचालय की सफाई पर 50 रुपए तय हैं।

खास बात यह है कि सफाई के साथ-साथ स्वच्छता साथी वॉश एम्बेसडर बनकर स्कूलों में छात्रों को 10-15 मिनट तक स्वच्छता पर जागरूक भी करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने पिछले दौरे पर इस मॉडल की सराहना कर चुके हैं। पिछले 10 महीनों में छिंदवाड़ा और पांढुर्ना में शुरू हुई ‘स्वच्छता साथी वॉश ऑन व्हील्स (वॉव) सर्विस को 38 हजार से ज्यादा बुकिंग मिलीं।

इनमें 11 हजार संस्थागत व 27 हजार व्यक्तिगत टॉयलेट थे। इससे 35 लाख रुपए की आय हुई। विभाग के मुताबिक, हर स्वच्छता साथी को महीने में औसतन 25-30 हजार रुपए की आमदनी हो रही है, जबकि खर्च सिर्फ 3 से साढ़े 3 हजार रु. आता है। छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने यह मॉडल बनाया था।

उनका कहना है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पूरे प्रदेश में इसे लागू करने के लिए एक कमेटी बनाई है। अध्यक्षता जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार करेंगे। इसकी बैठक जल्द भोपाल में होने वाली है। एक एप भी बनाया जाएगा।

सिर्फ स्कूटी-मोबाइल हो तो बन सकते हैं सफाई मित्र

  • कैसे शुरू हुआ? गांवों में बने स्कूल, आंगनवाड़ी और सामुदायिक शौचालय लंबे समय तक साफ नहीं होते थे। कई जगह तो उपयोग ही बंद हो गया था। ओडीएफ घोषित होने के बाद भी चुनौती थी कि शौचालय नियमित साफ रहें। ऐसे में जिला पंचायत ने 26 सितंबर 2024 को छिंदवाड़ा में वॉश ऑन व्हील्स (वॉव) की शुरुआत की। पंचायत ने 15वें वित्त आयोग के टाइड फंड, ग्राम पंचायत विकास योजना और स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के आईईसी फंड से फंड लिया। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन व सीएसआर से भी सहयोग लिया।
  • कैसे बनते हैं स्वच्छता साथी? : सफाईकर्मी के पास सिर्फ दोपहिया बाइक और मोबाइल होना जरूरी है। उन्हें सफाई के लिए बैटरी से चलने वाले प्रेशर वॉशर, सुरक्षा किट (ग्लव्स, मास्क, गमबूट), ब्रश, वाइपर और क्लीनिंग सामग्री पंचायत मुहैया कराती है। इसके लिए 10 ग्राम पंचायतों का क्लस्टर बनाकर सफाई मित्र चुने गए हैं। ट्रेनिंग के बाउ रूट तय हुए। सरपंच व स्कूल प्रमुखों के साथ एग्रीमेंट किया गया है। अभी 40 स्वच्छता साथी छिंदवाड़ा-पांढुर्ना में काम कर रहे हैं।
  • बुकिंग के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। पेमेंट के लिए सभी जगह क्यू-आर कोड है।
  • दूरी के हिसाब से शुल्क तय है। 5 किमी तक 200 रु., इससे ज्यादा पर 250 रुपए लगता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.